• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

250 दलित परिवारों ने छोड़ा हिंदू धर्म, देवी-देवताओं की मूर्तियां नदी में की प्रवाहित

Writer D by Writer D
22/10/2022
in राष्ट्रीय, राजस्थान
0
Dalit Families

250 Dalit families left Hinduism

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान। बारां जिले में सवर्ण समाज (Dalit Families) के लोगों की मारपीट से आहत 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म (Hinduism) छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया। इन लोगों ने अपने घरों से देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों को बैथली नदी में विसर्जित कर दिया। इन परिवारों ने राज्य सरकार के खिलाफ भी आक्रोश जताया और आरोप लगाया कि एक 15 दिन पहले मां दुर्गा की आरती करने पर सवर्णों ने दलित समुदाय के 2 युवकों के साथ मारपीट की थी। समाज ने राष्ट्रपति से लेकर जिला प्रशासन तक न्याय की गुहार लगाई, लेकिन मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह पूरा मामला छबड़ा क्षेत्र के भूलोन गांव का है।

मां दुर्गा की आरती करने पर दलित युवकों को पीटा

जिला बैरवा महासभा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बालमुकंद बैरवा ने बताया कि भूलोन गांव में 5 अक्टूबर को दलित समुदाय के युवकों राजेंद्र व रामहेत ऐरवाल ने मां दुर्गा की आरती का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम के आयोजन से आक्रोशित सरपंच प्रतिनिधि राहुल शर्मा और लालचंद लोधा ने इन दोनों के साथ मारपीट की थी। इस पर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन जब कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन का फैसला लिया है।

250 Dalit Families Left Hinduism And Converted To Buddhism In Baran -  Rajasthan: बारां में 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़ा, देवी-देवताओं की  तस्वीरें नदी में कीं प्रवाहित ...

अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं लेकर अपनाया बौद्ध धर्म

उन्होंने बताया कि प्रशासन से प्रताड़ित परिजनों और ग्रामीणो ने शुक्रवार को गांव के गली-मोहल्लों में आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद बैथली नदी पर पहुंचकर देवी-देवताओं की प्रतिमाओं-तस्वीरों का नदी में विसर्जन किया। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं लेकर हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने की शपथ ली। इस दौरान सभी लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी लोगों को जान से मारने और गांव से भगाने की धमकी दे रहा है।

250 Dalit Families Left Hinduism And Converted To Buddhism In Baran -  Rajasthan: बारां में 250 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़ा, देवी-देवताओं की  तस्वीरें नदी में कीं प्रवाहित ...

ऑपरेशन के बाद पता चला फर्जी है आयुष्मान कार्ड, CSC के खिलाफ कार्रवाई शुरू

बालमुकंद बैरवा ने चेतावनी दी कि अगर मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो छबड़ा एसडीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था ठप होने और दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ने के आरोप लगाए। इस दौरान रमेश मेराठा, बद्रीलाल बैरवा (छीपाबड़ौद), छीतरलाल बैरवा, पवन, रामहेत बैरवा, महेंद्र मीणा (तुर्कीपाड़ा) आदि मौजूद रहे।

Tags: National newsrajasthan news
Previous Post

ऑपरेशन के बाद पता चला फर्जी है आयुष्मान कार्ड, CSC के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Next Post

‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं को दिए सरकारी नौकरी के अप्वाइंटमेंट लेटर

Writer D

Writer D

Related Posts

NDA- Passing out Parade
राजनीति

देश को मिलेंगे 355 जांबाज सैन्य अधिकारी, NDA के 150वें बैच की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड

30/05/2026
Nitin Naveen offered prayers at Tapkeshwar Mahadev Temple
Main Slider

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

30/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

29/05/2026
Next Post
PM Modi

'रोजगार मेला' का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं को दिए सरकारी नौकरी के अप्वाइंटमेंट लेटर

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर चुनाव में धोखाधड़ी के अपने बेबुनियाद दावे को दोहराया

27/11/2020
major revolution in agriculture through AI.

AI के माध्यम से कृषि क्षेत्र में बड़ी क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश

22/11/2025
Mayawati

बसपा अब काफी सोच समझकर मुस्लिम समाज को देगी मौका: मायावती

05/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version