• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

Writer D by Writer D
13/04/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, शिक्षा
0
Job Fair

Job Fair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को आयोजित भव्य रोजगार मेला (Job Fair) एवं विकास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समग्र विकास, युवाओं के सशक्तीकरण और किसानों के कल्याण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा तैयार “कौशल दर्शन” पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की सफलता की कहानियों का संकलन है। साथ ही मिशन द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।

200 से अधिक कंपनियों की भागीदारी-

रोजगार मेले (Job Fair) में 200 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिससे युवाओं को सीधे उद्योगों से जुड़ने का अवसर मिला। इस मेले में 27,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से बड़ी संख्या में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए एक सशक्त प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है, जहां उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिल रहा है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि जो युवा इस बार चयनित नहीं हो सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार समय-समय पर ऐसे अवसर उपलब्ध कराती रहेगी।

बड़ी संख्या में युवाओं की रही मौजूदगी-

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। रोजगार मेलों के जरिए न केवल नौकरी के अवसर बढ़ रहे हैं, बल्कि स्वरोजगार को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में निवेश, उद्योग और तकनीकी विकास को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए और अधिक रोजगार सृजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर नजर आया।

Tags: rojgar mela
Previous Post

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

Next Post

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक, इन समस्याओं का होगा निवारण

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Half-Burnt Wick

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक, इन समस्याओं का होगा निवारण

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बहुत जल्द 21 एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा यूपी: सीएम योगी

07/02/2024
MS Dhoni

धोनी का ‘हुक्का’ पीते हुए वीडियो वायरल, कैप्टन कूल के इस अंदाज़ ने फैंस के उड़ाए होश

07/01/2024
Parashuram procession

मुस्लिम समुदाय ने पेश की मिसाल, परशुराम शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा

03/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version