• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

VIP पास रद्द, ‘वन वे रूट’ लागू … बसंत पंचमी के अमृत स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट

Writer D by Writer D
02/02/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Amrit Snan

Amrit Snan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुंभनगर। आज यानी रविवार को देशभर में बड़ी ही धूमधाम से बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। महाकुंभ में भी बसंत पंचमी के अमृत स्नान ( Amrit Snan) को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि बसंत पंचमी के मौके पर महाकुंभ में देश-दुनिया से आने वाले करीब 3 करोड़ श्रद्धालु अमृत स्नान करेंगे। मौनी अमावस्या के मौके पर हुई भगदड़ से सीख लेते हुए प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर कर लिया है।

बसंत पंचमी के मौके पर अमृत स्नान ( Amrit Snan) के लोगों की भीड़ ने पहुंचना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृत स्नान के मौके पर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। देशभर में आज बड़ी ही धूमधाम से बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी की तिथि की शुरुआत 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगी। वहीं तिथि का समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। बसंत पंचमी का पर्व 2 को मनाया जाएगा। हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाकुंभ का अमृत स्नान ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है। इसलिए बसंत पंचमी का अमृत स्नान 3 फरवरी का होगा।

बसंती पंचमी से पहले सीएम ने लिया जायजा

बसंती पंचमी के पहले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां की तैयारियों का जायजा लिया। मौनी अमावस्या के मौके पर हुई भगदड़ को देखते हुए पुलिस ने घाटों की निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस संगम नोज इलाके पर किसी को भी रुकने नहीं दे रही है। बसंत पंचमी को लेकर डीएम प्रयागराज रवींद्र कुमार ने बताया कि बसंत पंचमी के मौके पर 2 और 3 फरवरी को प्रयागराज में डायवर्जन स्कीम लागू की रहेगी। गाड़ियों की एंट्री पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

वीआईपी पास रद्द

सीएम योगी ने प्रशासन को बसंत पंचमी के मौके पर व्यवस्थाओं को जीरो एरर रखने के निर्देश दिए हैं। महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने सभी तरह के वीआईपी पासों को रद्द कर दिया है। साथ ही भीड़ को नियंत्रण करने के लिए ‘वन वे रूट’ लागू कर दिया गया है।

रेलवे ने भी बसंती अमृत स्नान को लेकर कई विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था की है। महाकुंभ में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों शहर की सीमाओं के बाहर ही रोक देगा।

Tags: Amrit SnanBasant Panchamimaha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

फिर मुश्किलों में घिरे बाबा रामदेव, इस अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

Next Post

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगे अयोध्या सांसद, दलित युवती की हत्या पर कह दी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post
Avadhesh Prasad

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगे अयोध्या सांसद, दलित युवती की हत्या पर कह दी ये बात

यह भी पढ़ें

Maa Lakshmi

माता लक्ष्मी को करना चाहते है प्रसन्न, तो शुक्रवार के दिन अर्पित करें ये वस्तुएं

15/07/2022
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर कार्रवाई शुरू

03/12/2025
CSIR-UGC NET

CSIR-UGC NET June 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

02/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version