• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए 3000 लोगों ने किया अप्लाई, इतने हुए इंटरव्यू के लिए स्लेक्ट

Writer D by Writer D
21/11/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के पुजारी पद के लिए 3000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें से 200 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। मकर संक्रांति के बाद 22 जनवरी 2024 को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने सोमवार को बताया कि 200 अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर साक्षात्कार के लिये चुना गया है और उन्हें ट्रस्ट द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इनके इंटरव्यू अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के मुख्यालय कारसेवक पुरम में हो रहा है। ट्रस्ट के मुताबिक, वृन्दावन के जयकांत मिश्रा और अयोध्या के दो महंत मिथिलेश नंदिनी शरण और सत्यनारायण दास का तीन सदस्यीय पैनल इनका इंटरव्यू ले रहा है।

सभी उम्मीदवार हो सकते हैं ट्रेनिंग में शामिल

इन 200 उम्मीदवारों में से 20 का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को छह महीने की ट्रेनिंग के बाद पुजारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा और विभिन्न पदों पर तैनात किया जाएगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि जो लोग चयनित नहीं भी हुए हैं, वे भी ट्रेनिंग में हिस्सा ले सकते हैं, इन्हें प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इन उम्मीदवारों को भविष्य में मौका दिया जा सकता है। उम्मीदवारों की ट्रेनिंग शीर्ष संतों द्वारा तैयार धार्मिक पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को मुफ्त भोजन और आवास मिलेगा और 2,000 रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा।

उम्मीदवारों से पूछे गए ये सवाल

इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से तमाम सवाल-जवाब किए गए। इस दौरान, ‘संध्या वंदन’ क्या है, इसकी विधियां क्या हैं और इस पूजा के लिए ‘मंत्र’ क्या हैं? भगवान राम की पूजा के लिए ‘मंत्र’ क्या हैं और इसके लिए ‘कर्म कांड’ क्या हैं? इस तरह के सवाल जवाब उम्मीदवारों से किए जा रहे हैं।

रामानंदीय संप्रदाय के अनुसार होगी पूजा पद्धति

अयोध्या में बने रहे राम मंदिर (Ram Mandir) में पूजा पद्धति भी मौजूदा पद्धति से अलग होगी। यह रामानंदीय संप्रदाय के अनुसार होगी। इस पूजा के लिए खास अर्चक होंगे। राम जन्मभूमि परिसर में स्थित अस्थाई मंदिर में अभी तक पूजा पद्धति अयोध्या की अन्य मंदिरों की तरह पंचोपचार विधि ( सामान्य तरीके) से होती है। इसमें भगवान को भोग लगाना, नए वस्त्र धारण कराना, और फिर सामान्य रूप से पूजन और आरती शामिल है। लेकिन 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह सबकुछ बदल जाएगा।

MPPSC MP SET रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामानंदीय परंपरा के अनुसार यह किया जाएगा। मुख्य पुजारी, सहायक पुजारी और सेवादारों के लिए रामानंदीय पूजा पद्धति से रामलला की पूजा आराधना का विधान होगा। इसमें इन सभी के वस्त्र पहनने के तरीके समेत पूजा की कई चीजे निर्धारित होगी। हनुमान चालीसा की तरह रामलला की स्तुति के लिए नई पोथी ( किताब ) होगी। जिसकी रचना हो चुकी है और उसे अंतिम रूप देने का काम हो रहा है।

Tags: ayodhya newsram mandirRam Mandir priest post
Previous Post

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ी

Next Post

जनरथ और बोलेरो में भीषण टक्कर, बच्चे समेत पांच की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

'Gen Alpha' Makes Waves in Lucknow
Main Slider

लखनऊ में ‘Gen Alpha’ का हल्लाबोल, सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे; जाम में फंसा मंत्री का काफिला

14/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

बसपा में 2007 जैसा ही ब्राह्मण काे मिलेगा सम्मान : मायावती

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

CM योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और रामलला का किया दर्शन पूजन

14/08/2026
CM Yogi
Main Slider

भारत का विभाजन एक त्रासदी थी, बंटवारे की कीमत आज भी देश चुका रहा है: CM योगी

14/08/2026
CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
Next Post
collision between janarath and bolero

जनरथ और बोलेरो में भीषण टक्कर, बच्चे समेत पांच की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

mamta banerjee

ममता बनर्जी का शपथ ग्रहण, तीसरी बार बनी बंगाल की मुख्यमंत्री

05/05/2021
Fake teacher

फर्जी डिग्री मामले में बर्खास्त महिला शिक्षिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

15/03/2021
Puri Jagannath

46 साल के बाद आज खोला जाएगा पुरी जगन्नाथ का रत्न भंडार, यहां सांप करते है रखवाली

14/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version