• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 35 लाख की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चंदौली
0
illegal liquor recovered

illegal liquor recovered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। अलीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक तस्कर  को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त की गई शराब हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी। अलीनगर पुलिस मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे-2 पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान उसे सामने से एक मिनी ट्रक आती दिखी। पुलिस ने जब उसे रोका और चेकिंग की तो उसके अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली।

पुलिस मिनी ट्रक को जब्त कर थाने ले आई है। जांच के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड्स के 5,388 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत लगभग 35 लाख रूपये बताई जा रही है जिसकी बिहार में ब्लैक मार्केटिंग में कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।

आंदोलनकारी किसानों के लिए गाजीपुर बार्डर पर खाद्य सामग्री भेजी गई

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर उस्मान हुसैन असम के मोरगांव का रहने वाला है। वो पिछले पांच वर्षों से शराब तस्करी के धंधे में लिप्त है। वो हरियाणा से बिहार शराब तस्करी करता है. पूर्व में वो बलिया के थाना रसडा और वाराणसी के थाना रोहनिया से शराब तस्करी के आरोप में माल सहित पकड़े जाने पर जेल जा चुका है। दो महीने पहले ही वो जेल से छूटा है। जिसके बाद वो फिर शराब तस्करी में जुट गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि हर महीने वो दो से तीन बार शराब तस्करी कर लेता है. पहले एक ट्रिप पर उसे 40 हजार रूपये मिल जाते थे. लेकिन जब से फास्टट्रैक लग गया है तब से 25 हजार रूपये ही मिल पाते हैं. पुलिस के मुताबिक उस्मान हुसैन पर शराब तस्करी के अलावा अलावा कई अन्य आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं.

किसान 18 फरवरी को करेंगे देशभर में रेल रोको आंदोलन

बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. इस वजह से यहां शराब बेचने और खरीदने पर पाबंदी है. इस वजह से तस्कर अक्सर शराब की तस्करी कर राज्य में ले जाने का प्रयास करते हैं और वो इसे ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचते हैं.

Tags: crime newsillegal liquor foundup news
Previous Post

आंदोलनकारी किसानों के लिए गाजीपुर बार्डर पर खाद्य सामग्री भेजी गई

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलकर्मी को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलकर्मी को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

यह भी पढ़ें

Murder

चरित्रहीनता के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

14/02/2023
Kasganj Express

कासगंज एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, यात्रियों में अफरातफरी का माहौल

23/11/2023
CM Dhami

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

12/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version