Main Sliderमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

गरीब हूं, इसीलिए गरीब मां बाप की बेटियों का कन्यादान करता हूं – शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बड़ा उद्योगपति बताने वाले कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर के आज सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के परिप्रेक्ष्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर हो गयी है।

श्री चौहान ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा है ‘ हां… मैं ‘नंगे-भूखे’ परिवार से हूं, इसीलिए उनका दुख दर्द समझता हूं। गरीब हूं, इसीलिए गरीब मां बाप की बेटियों का कन्यादान करता हूं। गरीब हूं, इसीलिए हर गरीब का दर्द समझता हूं। प्रदेश को समझता हूं।’

योगी सरकार ने सीमाओं के रखवालों के लिए नई योजनाओं का किया ऐलान

इस बीच प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर का वीडियो ट्वीट पर जारी किया और कहा कि यही कांग्रेस की मानसिकता है, यही इनकी पीड़ा और यही इनकी सोच। एक ‘किसान पुत्र’ कैसे किसी ‘नामी उद्योगपति’ के सामने खड़ा हो सकता है। वो किसान पुत्र जो सिर्फ जनता के आगे झुकता हो, जिसका जीवन ही जनसेवा को समर्पित हो। गुलाम मानसिकता के कांग्रेसियों का असली चेहरा सामने आ गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने यहां मीडिया से चर्चा में कांग्रेस नेता के इस बयान पर ‘आपत्ति’ जताते हुए कहा कि सच है कि श्री चौहान गरीब परिवार का बेटा है। इसलिए वे गरीबों और वंचितों के लिए लगातार कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। श्री चौहान, श्री कमलनाथ की तरह बड़े उद्योगपति नहीं हैं। श्री शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के निवासी उद्योगपति कमलनाथ से गरीबों के हित में कार्य करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

झांसी : नाबालिग दुष्कर्म मामले के सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

इस बीच आज सोशल मीडिया में कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक जनसभा के दौरान श्री कमलनाथ को देश का दूसरे नंबर का उद्योगपति और मुख्यमंत्री श्री चौहान को ‘नंगे भूखे’ घर का बता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button