• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी

Writer D by Writer D
10/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Manipur

students of UP returned from Manipur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मणिपुर (Manipur)  से छात्रों को वापस लाने के अभियान को और तेज करते हुए योगी सरकार (Yogi Government) बुधवार को 36 और छात्रों की सफल वापसी कराने में सफल रही है। ये सभी छात्र अलग-अलग रूट से दिल्ली लाए जा रहे हैं और इनके देर रात तक आने का सिलसिला कायम रहा। इससे पहले, मंगलवार को भी योगी सरकार ने मुहिम चलाकर कुल 62 छात्रों को वापस लाने में कामयाबी हासिल की थी।

इस तरह अब तक यूपी के 98 छात्रों को सरकार वापस ला चुकी है और बाकी बचे 38 छात्रों को भी गुरुवार तक वापस लाने का लक्ष्य रखा गया है। ये वो छात्र हैं, जो मणिपुर (Manipur)  के अलग-अलग संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे और वहां उपजे हालातों के चलते सरकार ने उन्हें वहां से निकालने का निर्णय लिया है।

वोल्वो बसों और कारों से घर पहुंच रहे छात्र

जो छात्र दिल्ली पहुंच चुके हैं, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से वोल्वो बसों और कारों से सुरक्षित उनके घरों के लिए रवाना किया जा रहा है। इस अभियान के रिलीफ कमिश्नर आईएएस प्रभु ने बताया कि मणिपुर से आने वाले सभी छात्रों की देखभाल की जा रही है। पहले उन्हें एयरपोर्ट से आरसी ऑफिस और फिर यूपी भवन पहुंचाया जा रहा है, जहां इनके खाने-पीने और सोने की व्यवस्था है। इसके बाद छात्रों को उनके घरों के लिए भेजने की व्यवस्था की गई है।

जो छात्र दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं, उन्हें वोल्वो बसों द्वारा भेजा जा रहा है, जबकि जो छात्र पास के इलाकों से हैं उनके लिए कार का प्रबंध किया गया है। सीएम निर्देश के अनुसार सभी छात्रों को उनके घर तक सकुशल पहुंचाने की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है।

मणिपुर (Manipur) सरकार कर रही सहयोग, सभी छात्र सकुशल

उन्होंने बताया कि ज्यादातर छात्रों को मणिपुर (Manipur)  से निकाल लिया गया है। अब 38 छात्र ही वहां पर बचे हैं, जिन्हें गुरुवार तक वापल ले आया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि यूपी के जो भी छात्र मणिपुर में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द वापस लाना है। हमें 136 छात्रों की मणिपुर में होने की जानकारी मिली थी, जिस पर अभियान चलाकर उन्हें वापस लाने की कार्यवाही की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से 24×7 हेल्पलाइन 1070 स्थापित की गई है।

उप्र में 7.5 अरब रुपये से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

इसमें यदि किसी और छात्र के वहां होने की जानकारी मिलेगी तो उसे भी वहां से निकालने के लिए जो भी संभव होगा वो कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि मणिपुर की सरकार की ओर से यूपी के छात्रों को निकालने में भरपूर सहयोग मिला है। यूपी के छात्रों को वहां एक बस से एयरपोर्ट लाने की सुविधा प्रदान की गई है। इसलिए कोई भी छात्र किसी तरह की हिंसा का शिकार या इंजर्ड नहीं है।

Tags: Lucknow NewsManipur newsmanipur violenceup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

उप्र में 7.5 अरब रुपये से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Next Post

EV मैन्युफैक्चरिंग के साथ कर्मचारियों का कौशल भी निखारेंगी निजी कंपनियां

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
EV Policy

EV मैन्युफैक्चरिंग के साथ कर्मचारियों का कौशल भी निखारेंगी निजी कंपनियां

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल का तोहफा, गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना का किया शिलान्यास

15/12/2024
सेफ्टी में सुधरी मारुति की नई बलेनो, क्रैश टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन, मिली इतनी रेटिंग

सेफ्टी में सुधरी मारुति की नई बलेनो, मिली इतनी रेटिंग

19/12/2025
cm yogi

नाम समाजवादी, काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी : सीएम योगी

14/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version