• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चिराग पासवान को चुनाव से पहले तगड़ा झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

Writer D by Writer D
26/07/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
LJP (Ram Vilas)

LJP (Ram Vilas)

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार/खगड़िया: लोजपा (रामविलास) (LJP (Ram Vilas)में खगड़िया जिले के अध्यक्ष बदलने के बाद पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव के नेतृत्व में पार्टी के 38 नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले ने चिराग पासवान की अगुवाई वाली पार्टी में हलचल मचा दी है और खगड़िया की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। शिवराज यादव ने खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा पर गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं, सांसद राजेश वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह फैसला प्रदेश संगठन का है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं को मानना होगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में और मजबूती के साथ उभरेगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव अपनी पूरी टीम के साथ नजर आए। उनके साथ कुछ ऐसे लोग भी थे, जो पहले से ही सांसद राजेश वर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध जताते रहे हैं। शिवराज ने बताया कि उन्हें प्रदेश महासचिव बनाए जाने के एक दिन बाद ही उन्होंने और उनकी पूरी टीम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। करीब 35 मिनट की प्रेस वार्ता में उन्होंने सांसद राजेश वर्मा पर गाली-गलौज और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शिवराज ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अवहेलना और अनदेखी के कारण उनकी पूरी टीम ने यह कदम उठाया।

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत आरोपों पर ध्यान नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, “मैं खगड़िया की जनता द्वारा चुना गया सांसद हूं और उनके हितों के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में बदलाव का फैसला राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का विशेषाधिकार है, जो जरूरत के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपता है। वर्मा ने जोर देकर कहा कि लोजपा (रामविलास) हमेशा मजबूत थी और रहेगी।

जानकारी के अनुसार, शिवराज यादव और उनकी टीम पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी (LJP (Ram Vilas) और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पोस्ट कर रहे थे। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को थी। इसके अलावा, शिवराज यादव हाल के दिनों में पार्टी के कार्यों से दूरी बनाए हुए थे। 19 जुलाई को हुई समीक्षा बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने शिवराज और उनकी टीम पर सवाल उठाए थे। इसके बाद, प्रदेश नेतृत्व ने शिवराज को हटाकर मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह को खगड़िया का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

Tags: Bihar electionsbihar newsChirag paswan
Previous Post

पाकिस्तान को सबक सिखाने में भारतीय सेना को नहीं लगे 22 मिनट: सीएम योगी

Next Post

रुद्रप्रयाग में बादल फटा, पहाड़ के मलबे में दब गए घर; केदारनाथ यात्रा बाधित

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
Next Post
Cloudburst in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग में बादल फटा, पहाड़ के मलबे में दब गए घर; केदारनाथ यात्रा बाधित

यह भी पढ़ें

Brahma Muhurta

ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम, होगी सफलता की प्राप्ति

10/08/2023
delhi weather update

weather Updates : दिल्ली में बारिश के आसार, ठंड के साथ ही बढ़ेगी गलन

04/01/2021
Suicide

पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या

04/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version