• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

200 दिन बाद धरती पर वापस लौटे 4 स्पेस यात्री, सांझा किया अपना अनुभव

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

200 दिन अंतरिक्ष केंद्र में बिताने के बाद स्पेसएक्स कैप्सूल से सोमवार को चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर उतरे। उनका कैप्सूल फ्लोरिडा के पेन्साकोला तट पर मेक्सिको की खाड़ी में उतरा। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के महज आठ घंटे बाद पृथ्वी पर पहुंचे, जिससे उनके स्थान पर चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के बुधवार रात तक स्पेसएक्स से अंतरिक्ष केंद्र के लिए रवाना होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इससे पहले नासा ने खराब मौसम के कारण चारों यात्रियों की वापसी को सोमवार दोपहर तक के लिए टाल दिया था। दरअसल, फ्लोरिडा के तट पर तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे सुरक्षित वापसी का खतरा उत्पन्न हो सकता था। इसकी को देखते हुए चारों सदस्यों की सुरक्षित वापसी को टालना पड़ा था।

200 दिन की यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर वापस लौटे यात्रियों में नासा के शेन क्रिम्बू, मेगन मैक्आर्थर, जापान के अकिहिको होशाइड और फ्रांस की थॉमस पेस्केट शामिल हैं। तय कार्यक्रम के तहत इन सभी की वापसी सोमवार सुबह तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन खराब मौसम के कारण वापसी कार्यक्रम में देर हुई।

अंतरिक्ष से पृथ्वी पर स्पेसएक्स की वापसी काफी कठिन थी। इन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन लेने पहुंचे स्पेसएक्स रॉकेट का टॉयलेट टूट गया था। इस कारण यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के बाद पूरी यात्रा में डायपर पहनना पड़ा। नासा के अंतरिक्ष यात्री मेगन मैक्आर्थर ने इस यात्रा को भयानक बताया था।

UK सरकार का बड़ा फैसला, कोवैक्सीन को भी करेगा एप्रूवल लिस्ट में शामिल

चार अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर वापसी के बाद चार अन्य यात्रियों की अंतरिक्ष यात्रा का रास्ता खुल गया है। बुधवार को स्पेसएक्स से ये चार यात्री अंतरिक्ष स्टेशन भेजे जाएंगे। इन अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ही रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम और एक यात्री तबीयत बिगड़ने के कारण यात्रा को टाल दिया गया था। अब बुधवार को इन्हें रवाना किया जाएगा। ये यात्री भी करीब छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहेंगे।

Tags: "स्पेसएक्सAstronautsastronauts returnastronauts returned after 200NASAspacexspacex capsulespacex rocketWorld Hindi NewsWorld News in Hindiअंतरिक्ष यात्रीनासा
Previous Post

UK सरकार का बड़ा फैसला, कोवैक्सीन को भी करेगा एप्रूवल लिस्ट में शामिल

Next Post

भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, छह मजदूर झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post

भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, छह मजदूर झुलसे

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Encounter

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

05/11/2023
पीएम मोदी PM Modi

PM मोदी नौ नवंबर को करेंगे वाराणसी की परियोजनाओं का शिलान्यास

08/11/2020
honey trapped

न्यूड लड़कियों से बात करने के लिए ISI से शेयर की सेना की खुफिया जानकारी, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

11/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version