• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोकशी की घटनाओं को लेकर बड़ी कार्रवाई, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D by Writer D
04/02/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी को मंगलवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों में जिले में गोहत्या की घटनाओं को लेकर एक चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोमवार को फूलबाग पुलिस चौकी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद की गई। इस अवशेष की बरामदगी के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक पूर्व युवा विंग नेता के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

रविवार को भी इसी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिले थे, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिर प्रदर्शन किया। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस टीमों को इस तरह की घटना न आने पाए, इसको लेकर कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया। बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं आ रही थी। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने सोमवार रात को फूलबाग पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेश कुमार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल प्रकाश और पवन को उनकी कथित निष्क्रियता के लिए निलंबित (Suspended) करने का आदेश दिया।

एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को गोहत्या पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए और ऐसा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व नेता अंकित चौधरी ने दावा किया कि स्थानीय निवासियों ने उन्हें रविवार को गाय के शव मिलने की सूचना दी थी।

‘महाकुंभ हादसे के बाद लाशों को नदी में फेंका गया…’, जया बच्चन के बयान पर भड़की VHP

लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि 48 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया जाएगा। हालांकि, इस समय सीमा के समाप्त होने से पहले ही सोमवार को सूरजकुंड सीताराम पुलिया के पास और शव मिले, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

अमेरिका से 205 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर C-147 प्लेन रवाना, इस एयरपोर्ट पर होगी लैंडिंग

Next Post

‘झूंसी में मची भगदड़, शवों को कूड़े के ढेर में फेंका…’, महाकुंभ हादसे पर इलाहाबाद सांसद का दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Murder
क्राइम

आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

30/05/2026
Next Post
Ujjwal Raman

'झूंसी में मची भगदड़, शवों को कूड़े के ढेर में फेंका...', महाकुंभ हादसे पर इलाहाबाद सांसद का दावा

यह भी पढ़ें

Dr. Sandip Ghosh

डॉक्टर रेप-मर्डर केस: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और SHO को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

14/09/2024
Film city in Up

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी छोटी फिल्म सिटी बनाने पर विचार कर रही सरकार

05/12/2020
fire

निशांतगंज के पेंट हाउस में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

09/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version