• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार कंटेनर से टकराई बम स्क्वॉड की गाड़ी, 4 जवान शहीद

Writer D by Writer D
10/12/2025
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
4 soldiers martyred in a horrific road accident

4 soldiers martyred in a horrific road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। इस हादसे में मुरैना बम डिस्पोज़ल और डॉग स्क्वॉड के चार बहादुर जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर मालथौन और बांदरी के बीच सुबह लगभग चार बजे हुआ। सभी जवान बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान की ड्यूटी पूरी कर अपने मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान उनका पुलिस वाहन तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर से भीषण रूप से टकरा गया।

शहीद हुए जवानों में आरक्षक प्रधुमन दीक्षित, आरक्षक अमन कौरव, चालक परमलाल तोमर और डॉग मास्टर विनोद शर्मा शामिल हैं। ये सभी मुरैना और भिंड जिले के निवासी थे। वहीं घायल आरक्षक राजीव चौहान, जो मुरैना के ही रहने वाले हैं, उनको गंभीर हालत में बंसल अस्पताल भोपाल रेफ़र किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में स्क्वायड का कुत्ता बच गया है।

हादसे (Accident) में मौके पर ही चारों जवानों की मौत

थाना प्रभारी समेर जगत ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना का कारण तेज रफ्तार या पुलिस वाहन का नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते वाहन सीधे कंटेनर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार था कि चारों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। शहीद पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं कंटेनर चालक हादसे (Accident) के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना की विस्तृत जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags: accident newsmadhya pradesh news
Previous Post

6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसा कांड! रेप नहीं कर पाने पर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

Next Post

मैं नहीं जा रहा… शशि थरूर ने ठुकराया ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड’

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Shashi Tharoor

मैं नहीं जा रहा... शशि थरूर ने ठुकराया ‘वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड’

यह भी पढ़ें

answer key

UPPSC PCS J परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें ऑब्जेक्शन

15/02/2023
IQOO soon launched iQOO 7 5G and iQOO 7 Legend in India

IQOO ने जल्द ही भारत में iQOO 7 5G और iQOO 7 Legend लॉन्च किया

10/05/2021
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात

10/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version