• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोने में 4 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट

Desk by Desk
01/12/2020
in Categorized
0
gold silver rate

सोने का दाम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोरोना महामारी रोकने के लिए टीके जल्द आने की उम्मीद से सोने के प्रति निवेशकों का रुझान कम हुआ है। इससे सोने में हाल के दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में भी सोमवार को सोने की कीमत में चार साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी सोने के वायदा बाजार में सोमवार को 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 1775.11 डॉलर प्रति औंस रह गई। इस महीने सोने की कीमत में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। यह नवंबर 2016 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में भी 2.2 फीसदी की भारी गिरावट आई और यह 22.19 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। इसी तरह प्लेटिनम की कीमत में भी 0.7 फीसदी की गिरावट आई और यह 957.04 डॉलर पर आ गई।

QR कोड का पालन नहीं करने पर मिली जुर्माने से राहत

शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 48106 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। 7 अगस्त को सोना 56,254 रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इस तरह भारतीय बाजार में सोना अब तक आठ हजार रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है। इसी तरह चांदी ने भी 7 अगस्त को अपना उच्चतम स्तर को छू लिया था। उस समय चांदी 76,008 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी लेकिन शुक्रवार का इसका भाव 59100 रुपये रह गया। इस दौरान चांदी की कीमत में करीब 17,000 रुपये की गिरावट आई।

कोरोना महामारी से निपटने के लिए टीके के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और अमेरिका तथा चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयरों का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है।

संकट के समय सोना निवेशकों की पहली पंसद हमेशा से रहा है। इसके चलते सोने की कीमत में जबदरस्त तेजी कोरोना संकट के दौरान देखने को मिली है लेकिन अब टीके की खबर से निवेशक एक बार फिर से शेयर की ओर रुख कर रहे हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की खबर से भी निवेशकों का रुझान फिर से शेयर बाजार की ओर लौट आया है।

Tags: aaj sone ki keematcheap goldgoldGold IndiaGold MCXGold PriceGold price at 7 year lowGold Price HikeGold Price in Sarafa Bazargold price mcxGold price on mcxGold price todayGold price today in Indiagold rategold silver pricegold silver price in global marketgold silver rateSarafa Bazar Gold PricesilverSilver Price TodaySilver price"sone ka rateToday Gold Ratetoday Gold-Silver Rateआज का सोना-चांदी का रेटकब सस्ता होगा सोनागोल्डचांदीसिल्वरसोनासोने का आज के दामसोने का दाम
Previous Post

QR कोड का पालन नहीं करने पर मिली जुर्माने से राहत

Next Post

45 हजार रुपये के नीचे आ सकता है सोना! अभी करें निवेश या बचें?

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
gold rate

45 हजार रुपये के नीचे आ सकता है सोना! अभी करें निवेश या बचें?

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले- पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा

19/12/2020
anushka sharma

अनुष्का शर्मा की इस मैक्सी ड्रेस को पहन सकते हैं आप भी

30/11/2020
Regional Saras Fair

आज से करें भारतीय कलाओं का अनुभव, सीएम साय करेंगे क्षेत्रीय सरस मेला

20/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version