• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाना पड़ा भारी, 45 लोगों की तबीयत बिगड़ी

Writer D by Writer D
23/03/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
Kuttu Flour

Kuttu Flour

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके के कई गांवों में उस समय हड़कंप मच गया जब कुट्टू का आटा (Kuttu Flour) खाने से 45 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित लोगों को उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत के बाद निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों को उल्टी में खून की शिकायत के बाद बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि अभी तक 45 लोगों के बीमार होने की पुष्टि हो चुकी है, जिन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने व्रत में कुट्टू का आटा खाया था। डॉ. शंखधर ने बताया राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

मुरादनगर-निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला, निवाड़ी, पेंगा समेत कई गांवों में अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी लोगों को उल्टी-दस्त और चक्कर आने शुरू हो गए। इसके बाद सभी लोगों को आनन-फानन में निकटवर्ती निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब अस्पताल में बेड नहीं मिला तो उन्हें दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिन लोगों को उल्टी में खून आया उन्हें हायर सेंटर में रेफर किया गया।

यह है ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सम्पूर्ण न्याय

उधर जिन लोगों के घर वाले बीमार हैं उनके परिजनों का कहना है कि घर के अधिकतर लोगों के बीमार होने के कारण वह बीमारी का खर्चा भी उठाने में सक्षम नहीं है इसलिए प्रशासन को आगे आकर इस पूरे मामले में उनके उपचार का प्रबंध करना चाहिए। डॉ. शंखधर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है।

फिलहाल फूड सेफ्टी विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारी कुट्टू के आटे (Kuttu Flour) का सैंपल ले रहे हैं। यदि जांच में कुट्टू के आटे में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: ghaziabad newsKuttu Flour
Previous Post

यह है ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सम्पूर्ण न्याय

Next Post

राहुल गांधी पर विवादों के बीच कांग्रेस ने बदली Twitter की प्रोफाइल फोटो

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
Congress

राहुल गांधी पर विवादों के बीच कांग्रेस ने बदली Twitter की प्रोफाइल फोटो

यह भी पढ़ें

pomegranate

ब्रेस्ट कैंसर में राहत देता अनार, जानें अन्य फायदे

03/02/2022
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

लल्लू बोले- धान खरीद में अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

20/10/2020
इंग्लैंड 112 रन पर ऑलआउट

मोटेरा में अक्षर पटेल का कमाल, इंग्लैंड 112 रन पर ऑलआउट

24/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version