• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा में लोकसभा चुनावों के 45,576 ईवीएम का होगा उपयोग: अनुराग अग्रवाल

Writer D by Writer D
22/05/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Anurag Agarwal

anurag agarwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा आम चुनाव तथा करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए कुल 45,576 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग होगा। इसके साथ ही, 24,039 कंट्रोल यूनिट तथा 26,040 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। वीवीपैट में मतदाता अपने द्वारा दिए गए वोट को देख सकता है।

उन्होंने (Anurag Agarwal) बताया कि प्रदेश में कुल 20,031 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इनमें 19,812 स्थाई तथा 219 अस्थाई मतदान केंद्र शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में 5,470 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 14,342 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 176 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 99 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा, 96 मतदान केंद्र यूथ कर्मचारी तथा 71 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं सहित हीट वेव के मद्देनजर अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, प्रदेश में कुल 44 स्थानों पर 91 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

प्रदेश में कुल 2 करोड़ 76 हजार 768 पंजीकृत मतदाता

श्री अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि प्रदेश में कुल 2 करोड़ 76 हजार 768 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1 करोड़ 6 लाख 52 हजार 345 पुरुष, 94 लाख 23 हजार 956 महिला तथा 467 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, 762 ओवरसीज मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 2 लाख 63 हजार 887 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं। वहीं, 1 लाख 50 हजार 277 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके अलावा, 1 लाख 11 हजार 143 सर्विस वोटर्स हैं।

होम वोटिंग लगभग 92 प्रतिशत पूरी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Anurag Agarwal) ने बताया कि प्रदेश में 85 वर्ष की आयु से अधिक मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए घर से ही वोट डालने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए विभाग के कर्मचारी 12 डी फार्म भरवाकर मतदाता की सहमति प्राप्त करते हैं। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा 9024 फार्म 12 डी को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 8324 यानि लगभग 92 प्रतिशत मतदाताओं के घर जाकर उनके पोस्टल बैलेट एकत्रित कर लिए गए हैं।

ब्याह-शादी की तर्ज पर मतदाताओं को भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र

अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने बताया कि इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की गई है, जिसके तहत ब्याह शादी की तरह निमंत्रण पत्र मतदाताओं को भेजे जा रहे हैं। लगभग 50 लाख निमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं। वोटर स्लिप के साथ बीएलओ हर परिवार को यह निमंत्रण पत्र दे रहे हैं। निमंत्रण पत्र में लिखा है कि – भेज रहे हैं, स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 मई भूल न जाना, वोट डालने आने को।

इतना ही नहीं, निमंत्रण पत्र में मतदाताओं के नाम संदेश भी दिया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा चुनाव-2024 के मंगल उत्सव की पावन बेला पर मतदान करने हेतु आप तय दिवस व समय पर सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम स्थल आपका मतदान केंद्र है। मतदान 25 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।

Tags: anurag agarwalharayana lok sabha electionsNational news
Previous Post

अखिलेश की जनसभा में कार्यकर्ताओं ने फिर किया हंगामा, पुलिस पर फेंके पत्थर

Next Post

‘पठान’ हुए डिहाइड्रेशन के शिकार, हॉस्पिटल में एडमिट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai flagged off the free Mobile Emerging Technology Lab
छत्तीसगढ़

ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री साय

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

CM पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की शिष्टाचार भेंट

15/07/2026
Mohali Nagar Nigam
पंजाब

विकास कार्यों पर मुहर के बीच मोहाली सदन बना अखाड़ा, पार्षद पति के बैठने पर विपक्ष ने काटा बवाल

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
Next Post
Shahrukh Khan

'पठान' हुए डिहाइड्रेशन के शिकार, हॉस्पिटल में एडमिट

यह भी पढ़ें

CM Yogi's letter to the people of UP

‘डिजिटल अरेस्ट’ नाम की कोई चीज़ कानून में नहीं… यूपी की जनता के नाम CM योगी की पाती

05/01/2026
Murder

आतंकियों ने की BJP नेता की गोली मारकर हत्या, कातिलों की तलाश जारी

17/08/2021
सुप्रीम कोर्ट supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण कानून के अमल पर लगाई रोक

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version