Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

डिंपल यादव, शशि थरूर समेत 48 सांसद आज लोकसभा से निलंबित

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में सेंधमारी पर केंद्रीय गृहमंत्री के बयान की मांग कर रहे विपक्ष का हंगामा जारी है। लोकसभा (Lok Sabha ) में चेयर के अपमान करने वाले कई सांसदों को आज फिर सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सपा सांसद डिंपल यादव और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले का नाम भी शामिल है।

लोकसभा (Lok Sabha ) से आज 48 सांसदों को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही अबतक 141 सांसदों पर एक्शन लिया जा चुका है। इनमें 94 सांसद लोकसभा के और 46 सांसद राज्यसभा के हैं। 18 दिसंबर तक संसद के कुल 92 सांसद सस्पेंड थे।

आज ये नेता हुए सस्पेंड

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, शशि थरूर, बीएसपी (निष्कासित) दानिश अली, एनसीपी की सुप्रिया सुले, सपा सांसद एसटी हसन, टीएमसी सांसद माला रॉय, सपा नेता डिंपल यादव और आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू भी सस्पेंड हुए हैं।

शेख मेशाल बने कुवैत के नए शासक, जानें नए बादशाह के बारे में

लोकसभा (Lok Sabha ) से निष्कासित हुए एनसी चीफ फारुक अब्दुल्ला से पूछा गया कि लोकसभा की सुरक्षा का दायित्व लोकसभा सचिवालय का है तो इस पर फारुक ने कहा कि पुलिस किसके अंडर में आती है। क्या हो जाता अगर केंद्रीय गृह मंत्री आकर 2 मिनट के लिए संसद की सुरक्षा पर बयान दे जाते।

Related Articles

Back to top button