उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

पांच IPS का ट्रांसफर, कमलेश कुमार दीक्षित बने लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त

लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने सोमवार देर रात पांच आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर (IPS Transfer) कर दिया। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी को पीएसी मुख्यालय में आईजी (प्रोविजनिंग) बनाया गया है।

अभिसूचना मुख्यालय में आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय को प्रशिक्षण मुख्यालय भेजा गया है।

पीएसी सेक्टर वाराणसी के डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बनाया गया है।

यूपी में 18 IPS अफसरों का ट्रांसफर, बदल गए 11 जिलों के कप्तान

पीएसी मुख्यालय में डीआईजी सुरेश्वर को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कमलेश कुमार दीक्षित को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button