• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार चौकी प्रभारी समेत 5 लाइन हाजिर

Writer D by Writer D
26/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
line hajir

line hajir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुुरादाबाद। कुछ दिन पहले मुरादाबाद जिले की कमान संभालने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल एक्शन में आ गए हैं। एसएसपी को निरीक्षण के दौरान हिस्ट्रीशीटर के घर की लोकेशन न बता पाना रेल चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया।

कप्तान ने उन्हें तत्कल प्रभारी से लाइन हाजिर (Line Hajir) कर दिया। इसके अलावा तीन और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर किए गए हैं। जिनमें दो चौकी इंचार्ज ऐसे हैं, जिनके खिलाफ भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता ने शिकायत की थी। इन सभी के स्थान पर बीते दिनों अच्छा काम करने वाले उप निरीक्षकों को तैनाती दी गई है।

दो दिन पूर्व एसएसपी अचानक रात के समय सिविल लाइंस थाने पर पहुंचे थे। वहां रेल चौकी प्रभारी एसआई ललित कुमार से हिस्ट्रीशीटरों के निगरानी के बारे में पूछा। कप्तान ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर के घर ले चलो। बताया गया कि एसआई ललित कुमार अपने ही चौकी क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर के घर तक एसएसपी को नहीं ले जा सके। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने सिविल लाइंस के थाने के फकीरपुरा चौकी प्रभारी अनुराज चौधरी को भी लाइन जाहिर किया है। बीते दिनों अनुराग चौधरी पुलिस को सूचना दिए बिना अपनी नीजी गाड़ी से पाकबड़ा में एक युवक को उठाने पहुंच गए थे। जिसके बाद अपहरण की सूचना से पुलिस काफी देर परेशान हुई थी।

एसएसपी ने बताया कि अनुराग चौधरी कुछ और जांच भी चल रही है। इसके अलावा मझोला थाने के रामतलैया चौकी प्रभारी संजय सिंह और मंडी समिति चौकी प्रभारी संजय तोमर को भी एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इन दोनों के खिलाफ नगर विधायक रितेश गुप्ता ने पूर्व एसएसपी से शिकायत की थी। विधायक ने चौकी प्रभारियों ने पैसे मांगने और अभद्रता का आरोप लगाया था, जिसकी जांच चल रही है। जांच के कारण ही इन्हें लाइन हाजिर किया गया है। जबकि मझोला थाने में तैनात एसआई कृष्ण कुमार को भी एसएसपी ने थाने से पुलिस लाइन भेजा है।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

पत्नी की हत्या करके पति ने थाने में समर्पण किया

Next Post

असलहा, कारतूस व चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

27/10/2026
Next Post
arrested

असलहा, कारतूस व चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav made a song on the corona epidemic

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बनाया कोरोना महामारी पर गाना 

11/05/2021
PM Modi in Varanasi

भावनात्मक और रचनात्मक हैं काशी और तमिलनाडु के रिश्ते: नरेन्द्र मोदी

17/12/2023
Hina Khan

‘अल्लाह के सिवाय…’, दर्द से तड़प रही हिना खान, फैंस बोले- ‘हम है आपके साथ…

11/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version