• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मैनपुरी, 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

Writer D by Writer D
23/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। जिले के अंजनी गांव के पास हाईवे पर 50 हजार के इनामी बदमाश दीवान सिंह उर्फ पुनीत यादव से पुलिस की मुठभेड़ (Encounter) हो गई। पुलिस को देखते ही दीवान कच्चे रास्‍ते से होते हुए खेतों की तरफ भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली।

जवाबी फायरिंग के दौरान एक गोली बदमाश की टांग में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने घायल दीवान को कंधे पर उठाया और जिला अस्पताल ले जाकर इलाज के लिए भर्ती करा दिया।

बरनाहल थाना क्षेत्र के भदोलपुर गांव के दीवान सिंह उर्फ पुनीत यादव के खिलाफ नोएडा, फिरोजाबाद और मैनपुरी सहित कई जिलों के पुलिस थानों में हत्‍या और लूट सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। मैनपुरी में दर्ज चार मुकदमों में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। शुक्रवार को तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि दीवान बिछवां थाना क्षेत्र में है। सूचना पर विछवां थाना प्रभारी अमित कुमार और सर्विलांस सेल की टीम ने मैनपुरी कुरावली हाईवे पर ग्राम अंजनी के निकट उसे घेर लिया।

पुलिस को देखते ही बाइक सवार दीवान भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने तमंचे से फायरिंग कर दी जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली उसकी टांग में लगी और वह गिर पड़ा। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। बदमाश के कब्जे से एक बाइक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।

PFI पर रेड से भड़के ‘चचा’, कहा- उनको क्यों गिरफ्तार किया, वह मुसलमानों के मसीहा हैं

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कमलेश कुमार दीक्षित, भोगांव सीओ विजयपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है। आईजी आगरा नचिकेता झा ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मैनपुरी के चार मुकदमों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

Tags: crime newsmainpuri newsPolice Encounterup police
Previous Post

भारी बारिश के बीच भूकंप के झटके से हिला ये राज्य

Next Post

सत्येंद्र जैन को झटका, मंत्री के केस की सुनवाई के बदले जज

Writer D

Writer D

Related Posts

Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

‘एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद

19/05/2026
Sushil Prajapati
उत्तर प्रदेश

रेप आरोपी के जेल से बाहर आते ही रोड शो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

19/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
Next Post
Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन को झटका, मंत्री के केस की सुनवाई के बदले जज

यह भी पढ़ें

bjp mp sangamlal

BJP सांसद से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर मिली बम से उड़ाने की धमकी

10/08/2021

UPPSE BEO परीक्षा का रिजल्ट घोषित, टॉप-थ्री में दो महिलाएं

31/01/2021
food grains

प्रदेश में 14.71 करोड़ लाभार्थियों को बंटेगा नि:शुल्‍क खाद्यान्न

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version