• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे, PM मोदी दिल्ली से रवाना करेंगे ‘विजय ज्योति यात्रा’

Writer D by Writer D
24/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
50 years of indo-pak war

50 years of indo-pak war

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की गौरवशाली जीत के 50 बरस पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली से विजय ज्योति यात्रा को रवाना करेंगे जो एक साल की अवधि में पूरे देश के छावनी क्षेत्रों का भ्रमण कर अगले बरस नयी दिल्ली में ही संपन्न होगी। सेना की स्ट्राइक वन कोर के प्रवक्ता कर्नल बी के अत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्ट्राइक वन कोर ने 16 दिसंबर 1971 को देश की पश्चिमी सीमा पर बसंतर नदी के किनारे खुले मोर्चे पर पाक सेना को अमेरिका से मिले पैटन टैंकों का कब्रिस्तान बना दिया था। अत्री ने बताया इस साल  भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ है और भारत सरकार यह वर्ष स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाने जा रही है। इस अवसर पर विजय ज्योति यात्रा निकाली जाएगी।

पत्नी, पति की संपत्ति नहीं, बल्कि उससे जुडकर मुक्कमल इकाई बननी है : कालिदास

उन्होंने बताया 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  विजय ज्योति यात्रा  को ध्वज प्रदान कर राजधानी दिल्ली से रवाना करेंगे। इस यात्रा का पहला पड़ाव मथुरा छावनी में होगा। छावनी पहुंचने पर विजय ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा देश के सभी छावनी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए दिल्ली में ही सम्पन्न होगी।

कर्नल अत्री ने बताया कि विजय ज्योति यात्रा दिल्ली से चलकर मथुरा होते हुए भरतपुर, अलवर, हिसार, जयपुर, कोटा, आदि सैन्य छावनी क्षेत्रों तथा उनके दायरे में आने वाले शहरों का भ्रमण करती हुई वापस दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा की अवधि एक बरस होगी। 16 दिसम्बर को  विजय दिवस के मौके पर मथुरा आगमन पर विजय ज्योति यात्रा का कोर मुख्यालय पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उस दिन कोर कमाण्डर जनरल आॅफिसर कमाण्डिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल, शहीद भारतीय सैनिकों को  विजय ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह यात्रा मथुरा छावनी से जुड़े अलीगढ़ तथा हाथरस जनपद भी जाएगी।

अनियंत्रित होकर जीप खाई में गिरी, भारत से नेपाल लौट रहे पांच पेंशनरों की मौत

गौरतलब है कि यह दिन पाकिस्तानी सेना पर विजय प्राप्त करने के कारण भारतीय सेना एवं सम्पूर्ण देशवासियों के लिए गौरव का दिन होता है। साथ ही, भारतीय सेना की आक्रामक कोर स्ट्राइक वन कोर  के लिए यह दोहरी खुशी का दिन होता है।

स्ट्राइक वन कोर ने इसी दिन देश की पश्चिमी सीमा पर बसंतर नदी के किनारे खुले मोर्चे पर पाक सेना को अमेरिका से मिले पैटन टैंकों का कब्रिस्तान बना दिया था। इसीलिए भारतीय सेना की यह आक्रामक कोर 16 दिसम्बर को विजय दिवस के अलावा निजी तौर पर बसंतर दिवस के रूप में भी मनाती है।  कर्नल अत्री के अनुसार, इसी युद्घ में अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करने के कारण स्ट्राइक वन कोर ने दो परमवीर चक्र, छह महावीर चक्र और तीन वीर चक्र प्राप्त किए थे। परमवीर चक्र से सैकेण्ड लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपाल और मेजर होशियार सिंह को सम्मानित किया गया था। मेजर सिंह बाद में ब्रिगेडियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

30 नवंबर तक घोषित किए जाएंगे लंबित परिणाम

महावीर चक्र से लेफ्टिनेंट कर्नल हनौत सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश घई, लेफ्टिनेंट कर्नल राजमोहन वोहरा, लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश ऐरी, मेजर विजय रतन चौधरी और हवलदार थामस फिलिप्स को सम्मानित किया गया था। वीर चक्र से लेफ्टिनेंट कर्नल बीटी पण्डित, कैप्टन आर एन गुप्ता और नायब सूबेदार दोरई स्वामी सम्मानित किए गए थे।

Tags: 50 years of indo-pakIndo Pak WarNational newspm modivijay divas 2020
Previous Post

पत्नी, पति की संपत्ति नहीं, बल्कि उससे जुडकर मुक्कमल इकाई बननी है : कालिदास

Next Post

जेल में बंद गैंगस्टर वकील कुरेशी की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Gangster Vakeel Qureshi

जेल में बंद गैंगस्टर वकील कुरेशी की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

benefits of hugging

पार्टनर को हग करना कर सकता है आपको उनके और भी ज्यादा करीब

10/03/2022
violates ceasefire

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पांच नागरिक घायल

31/12/2020
Road Accident

तेलंगाना में सड़क हादसा : बिजली के खंभे से टकराई कार, पांच की मौत

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version