• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस-ट्रेलर की टक्कर में 6 की मौत, CM योगी ने जताया दुख, 5 लाख रुपए मुआवजे की करी घोषणा

Writer D by Writer D
23/03/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
accident

accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के रुदौली इलाके में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा रूदौली कोतवाली क्षेत्र में रौजागांव फ्लाई ओवर के पास हुआ है।

इस बीच सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली रुदौली क्षेत्र के अन्तर्गत लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर कानपुर से बस्ती की ओर जा रही दो रोडवेज की बस में से आगे चल रही बस को रौजागांव ओवरब्रिज के पास बगल से गुजर रही एक डीसीएम ने साइड से टक्कर मार दिया। रोडवेज बस के चालक ने बस को किनारे रोक दिया। उसके साथ पीछे चल रही दूसरी बस के चालक ने भी बस को रोक दिया और डीसीएम से लगी टक्कर को देखने के लिए आगे ओवरब्रिज के पास बस का निरीक्षण करने लगे।

लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे ट्रेलर ने बस को पीछे से मारी टक्कर

इसी दौरान बस के अंदर बैठे यात्री भी नीचे उतर आए। इस बीच लखनऊ की ओर से अयोध्या जा रहे जा रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर खड़ी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेलर की भीषण टक्कर से बस से नीचे उतर कर खड़े यात्रियों में से आठ लोग गंभीर रूप घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन फानन में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हुई, जबकि चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

नौकरी का झांसा देकर फार्मासिस्ट की पत्नी ने युवतियों के साथ किया ये काम, जानें पूरा मामला

इस सम्बन्ध में सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया है। छह घायलों को जिला अस्पताल तत्काल भेजा गया और दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लाया गया था, जिनकी भी हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया है।

अयोध्या में हुई मार्ग दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मौक़े पर रह कर पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिया गया है।

Tags: accidentayodhya newscrime newsup news
Previous Post

नौकरी का झांसा देकर फार्मासिस्ट की पत्नी ने युवतियों के साथ किया ये काम, जानें पूरा मामला

Next Post

नई-दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन के जनरेटर यान में लगी आग, कोई नुकसान नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
train accident

नई-दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन के जनरेटर यान में लगी आग, कोई नुकसान नहीं

यह भी पढ़ें

CM Yogi participated in the mass marriage ceremony

दहेज प्रथा पर प्रहार व सामाजिक समता का प्रतीक है सामूहिक विवाह कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

01/12/2024
Bihar Election

बिहार चुनाव : एलजेपी ने पहले चरण के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की

08/10/2020
Murder

न्यूड वीडियो में पत्नी को प्रेमी संग देखकर गुस्साए पति ने कर दी हत्या

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version