• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
30/11/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही का एक बेहद भयावह मंजर सामने आया है। कटघर थाना इलाके में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) ने एक ही परिवार की 6 जिंदगियां छीन लीं। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

जनाकरी के मुतबिक एक ऑटो को पीछे से आ रही मेरठ डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने रौंद डाला।​ यह भीषण टक्कर (Road Accident) इतनी घातक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में अधिकांश लोग कुंदरकी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव के निवासी हैं।

जानकारी के मुताबिक अब्दुल्लापुर गांव के एक परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रफातपुरा गांव जा रहे थे। इस हादसे के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ितों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में एक व्यक्ति का उपचार अभी चल रहा है।

मुरादाबाद-लखनऊ नेशनल हाइवे पर हुआ यह हादसा अत्यधिक दुःखद और स्तब्ध कर देने वाला है। कुंदरकी क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी संजू अपने ऑटो में एक ही परिवार के 11 अन्य सदस्यों को लेकर कटघर के रफातपुरा गांव में धर्मवीर के घर भात (शादी की एक रस्म) लेकर जा रहे थे। ऑटो में सवार लोगों में संजू के अलावा सीमा पत्नी करन सिंह, आरती पुत्री मुरारी, अभय पुत्र ओमवीर, सुमन पत्नी हरदीप, और अनन्या पुत्री करन सिंह शामिल हैं।

जैसे ही उनका ऑटो हाइवे पर कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाइवे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही मेरठ डिपो की एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में संजू, सीमा, आरती, अभय और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान अनन्या ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के कुल छह सदस्यों की मौत हो गई है। जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Tags: Muradabad news
Previous Post

एक दिसंबर से बदल रहे ये नियम, होने वाले हैं ये बड़े बदलाव

Next Post

धर्मांतरण व नशे के माध्यम से फिर प्रहार करेंगे विदेशी, हमें सतर्क व चैतन्य रहना होगा : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
shot
उत्तर प्रदेश

मातम में बदली बर्थडे पार्टी, 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत

03/03/2026
Next Post
CM Yogi

धर्मांतरण व नशे के माध्यम से फिर प्रहार करेंगे विदेशी, हमें सतर्क व चैतन्य रहना होगा : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

By-Elections

यूपी की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, इस जिले में सवा साल में चौथा इलेक्शन

29/03/2023
Asaduddin Owaisi

भागवत के बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- ये नफरत हिंदुत्व की दें है

05/07/2021
stay healthy

हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

20/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version