• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 60 हजार पदों पर भर्ती

Writer D by Writer D
11/06/2026
in शिक्षा
0
Teacher

Teachers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक (Teachers) बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश में 60 हजार शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। यूपी बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों के 60 हजार पदों पर भर्ती करने की योजना पर काम कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। तो वहीं इसी साल भर्ती एग्जाम के आयोजन की संभावना भी जताई जा रही हैं। भर्ती के संबंध में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने तैयारियां शुरू कर दी है। पहली बार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती आयोजित करेगा।

आइए, जानते हैं कि यूपी बेसिक शिक्षक शिक्षा विभाग में कहां कितने पदों पर भर्ती होगी। जानेंगे कि इसको लेकर क्या तैयारियां हैं। ये भी जानेंगे कि कितने सालों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती (Teachers Recruitment) आयोजित की जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक पदों पर भर्ती

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में 60 हजार शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इन पदों पर भर्तियां शहरी और ग्रामीण कैडरों पर होती है। असल में यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में ग्रामीण और शहरी अलग-अलग कैडर हैं। इसी कड़ी में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग पदों पर भर्ती कराई जाएगी, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक पदों पर भर्ती कराई जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में 48,000 से अधिक पदों पर शिक्षकों (Teachers) की भर्ती की जानी है। तो वहीं शहरी क्षेत्रों में 11500 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है। UPESSC पहली बार ये भर्ती कराएगा। इसे पहले उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) द्वारा ये भर्ती कराई जाती थी।

UPESSC ने शुरू की तैयारियां

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में 60 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए UPESSC ने तैयारिंयां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में UPESSC ने ई-अधियाचन पोर्टल को क्रियाशील कर दिया है। वहीं शहरी क्षेत्रों में खाली पदों की डिटेल UPESSC को ऑफलाइन मिल गई है। तो वहींग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की सूचना पोर्टल पर आनलाइन भेजने की तैयारी विभाग कर रहा है। इसके लिए नियमावली को अपडेट किया जा रहा है। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

2018 में ग्रामीण कैडर के स्कूलों में शिक्षकों की हुई थी भर्ती

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में ग्रामीण कैंडर के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती 2018 में आयोजित हुई थी। तो वहीं शहरी कैडर के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती लंबे समय से आयोजित नहीं की गई है। ऐसे में इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने की संभावनाएं लगाई जा रही है।

Tags: teacher jobs in upteacher recruitment in UPTeacher Vacancy in UPUPESSC
Previous Post

IGNOU से PhD करने का सपना होगा पूरा, प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

Next Post

बिजली फॉल्ट की मरम्मत में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, यूपीपीसीएल ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
TET
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
TET
Main Slider

सहायक आचार्य के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू

08/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
Next Post
UPPCL

बिजली फॉल्ट की मरम्मत में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, यूपीपीसीएल ने अधिकारियों को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें

Maa Siddhidatri

सभी सिद्धियों का वरदान देती हैं मां सिद्धिदात्री, इस मंत्र के जाप से देवी हो जाएंगी प्रसन्न

21/04/2021
CM Sai, Rajnath Singh

राजनाथ सिंह पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, सीएम साय ने सपरिवार किया स्वागत

09/03/2024
Dead Body

बारिश में कच्चा मकान गिरने से बालिका की मौत, महिला घायल

22/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version