• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी से 61 हजार की लूट

Writer D by Writer D
05/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
loot

loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। बैंक रुपए जमा करने जा रहे माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को दिन-दहाड़े लूट (Loot) लिया। बदमाश तमंचे के बल पर रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद एसपी सिटी ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

थाना टुंडला क्षेत्र के नगला केशो निवासी नाहर सिंह पुत्र सूबेदार प्राइवेट तौर पर महिलाओं के समूह को लोन देने का काम करते हैं। महिलाओं से आने वाली किस्त को वह शुक्रवार को टूंडला जमा करने बाइक से जा रहे थे। रुपयों से भरा थैला उन्होंने बाइक पर लटका लिया था। पीड़ित के मुताबिक अभी वह थाना टुंडला क्षेत्र के बड़ा कुआ और नगला सोना के बीच रेलवे लाइन के पास पहुंचे ही थे कि तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। बदमाश उनसे थैला छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। दिन दहाड़े लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर क्राइम वीपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से घटना स्थल पर वारदात की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके थैले में किस्त के 61 हजार रुपये रखे हुए थे, जिन्हें बदमाश ले गए। इस मामले में इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला वांछित अपराधी गिरफ्तार

Next Post

घरेलू कलह से क्षुब्ध दम्पत्ति ने की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
Suicide

घरेलू कलह से क्षुब्ध दम्पत्ति ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

VC Vinay Pathak

कानपुर यूनिवर्सिटी के VC पर FIR दर्ज, STF ने करीबी को किया गिरफ्तार

31/10/2022
Lakhimpur Kheri violence

योगी सरकार ने लखीमपुर कांड के लिए गठित की SIT, 48 घंटे में शुरू होगी जांच

05/10/2021
theft in ayodhya temple

पुजारी को जहरीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, लाखों रुपए ले उड़े चोर

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version