• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर के शेड पर पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत, 35 घायल

Writer D by Writer D
10/04/2023
in महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Tree Fell

Tree Fell on temple shed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के अकोला जिले में रविवार को देर रात बारिश के दौरान एक मंदिर के शेड पर नीम का पेड़ गिर (Tree Fell) जाने की घटना में सोमवार सुबह तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 35 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना में मृतकों के आश्रितों और घायलों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी।

रविवार को देर रात तक अकोला जिले के बालापुर तहसील में पारस गांव में स्थित बाबूजी महाराज संस्थान में आरती चल रही थी। इसी दौरान यहां जोरदार बारिश शुरू हो गई। इससे तकरीबन 45 भक्तगण मंदिर परिसर में बने टीन के शेड के नीचे आ गए थे। इसी दौरान अचानक मंदिर से सटा नीम का पेड़ शेड पर गिर (Tree Fell) गया। पेड़ इतना विशाल था कि सभी भक्तगण उसके नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलने पर बालापुर पुलिस स्टेशन की टीम फायर ब्रिगेड की टीम और जिलाधिकारी की टीम मौके पहुंची। बालापुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अनिल जुंबले ने बताया कि इस घटना में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें से कुछ लोगों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं और घायलों की संख्या 35 से अधिक है। इन सभी घायलों का अकोला के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा, रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संजय खडसे, पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे मौके पर पहुंचे और वहा का जायजा लिया।

निकाय चुनाव का ऐलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लागू, अब नहीं हो सकेंगे ये काम

इस घटना में अतुल आसरे (32), विश्वनाथ तायडे (35), पर्वताबाई महादेव सुशील (65), भास्कर अम्बिलकर (60), उमा महेंद्र खरोड़े (65) के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक दो मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है जबकि लक्ष्मण बुटे, रामभाऊ वासुदेव कसुरकर, रुखमा शालिग्राम तायडे, सुरेखा प्रकाश कांबले, संकेत लक्ष्मण बुटे सहित कई अन्य घायल हो गए हैं।

Tags: akola newsMaharashtra NewsNational newsTree Fell
Previous Post

निकाय चुनाव का ऐलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लागू, अब नहीं हो सकेंगे ये काम

Next Post

Nikay Chunav: सीएम योगी ने दिया ‘ट्रिपल इंजन सरकार’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
CM Yogi

Nikay Chunav: सीएम योगी ने दिया 'ट्रिपल इंजन सरकार'

यह भी पढ़ें

Malaika Arora's father's last rites performed

पंचतत्व में विलीन हुए मलाइका अरोड़ा के पिता, कई हस्तियां पहुंचीं श्मशान घाट

12/09/2024
Ration Shop

सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों पर जिला प्रशासन की रेड

04/09/2025

कंधार की मस्जिद में बम विस्फोट, 16 की मौत, 32 घायल

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version