• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में की सुसाइड, बागेश्नर बाबा की कथा से घर लौट रहे थे

Writer D by Writer D
27/05/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
7 members of the same family committed suicide

7 members of the same family committed suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या (Suicide) कर ली। कार में बैठकर माता-पिता और बच्चों ने जहर खा लिया। पुलिस ने सात शव बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि सभी सातों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) करने वाला परिवार उत्तराखंड का बताया जा रहा है, जो पंचकूला में रहता था। मरने वालों में एक कपल और उनके तीन बच्चों के साथ परिवार के बुजुर्ग शामिल थे। जिस कार में सभी के शव मिले। उस कार का नंबर देहरादून का बताया जा रहा है। अब पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

परिवार उत्तराखंड का था, लेकिन उन्होंने पंचकूला के मकान नंबर 1204 के सामने देहरादून नंबर वाली कार में जहर खाया। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी सोमवार रात को मिली। जब रात को लगभग 11 बजे उन्हें एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक कार पंचकूला के सेक्टर-27 में खड़ी है, जिसके अंदर कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कार से निकालकर उन्हें पंचकूला के सेक्टर 26 के एक प्राइवेट अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है और सभी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कार में 7 लोग थे। डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सभी अस्पताल लाने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। मृतकों की पहचान देशराज मित्तल और प्रवीण मित्तल के साथ उनके परिवार के रूप में हुई।

किम जोंग को नाराज करना इन लोगों को पड़ा भारी, बीच सड़क पर गोली मारने की तैयारी

पुलिस को मामले की जांच में पता चला कि प्रवीण ने हाल ही में देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस शुरू किया था। उन्होंने अपने बिजनेस में खूब पैसा लगाया था। लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। ऐसे में बिजनेस में आए घाटे की वजह से प्रवीण का परिवार बुरी तरह से कर्ज में डूब गया था। उनके परिवार का गुजारा भी बेहद मुश्किल हो गया था। इसलिए परिवार ने खुदकुशी कर ली।

कथा से लौट रहा था परिवार

प्रवीण मित्तल अपने परिवार के साथ पंचकूला में आयोजित बागेश्वर बाबा की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का कदम उठाया। पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया।

Tags: crime newsHaryana newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

किम जोंग को नाराज करना इन लोगों को पड़ा भारी, बीच सड़क पर गोली मारने की तैयारी

Next Post

संवेदनशीलता और शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Yogi heard the problems of 250 people

संवेदनशीलता और शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

kanwariyas

स्कूल बस ने मासूम बच्चे को कुचला, मौत

06/05/2022
Cabinet minister 'Nandi'

योगी के मंत्री का देसी स्टाइल, हैंडपंप पर नहाते दिखे ‘नंदी’

30/04/2022
moisturizer

ठंड में ऐसे चुने मॉइश्चराइजर, फेस करेगा ग्लो

03/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version