• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन की नई बीमारी की भारत में एंट्री, दिल्ली में मिले 7 मरीज

Writer D by Writer D
07/12/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Pneumonia

Pneumonia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एक बार फिर भारत में एक नए चाइनीज बैक्टीरिया माइक्रोप्लाजमा न्यूमोनिया की एंट्री हो चुकी है जिसकी जद में छोटे बच्चे आ रहे हैं। यह बीमारी चीन में हाहाकार मचा रही है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल ने अप्रैल से सितंबर के बीच माइकोप्लाज्मा निमोनिया (Microplasma Pneumonia)  के सात मामलों का पता लगाया है।

भारत में चीनी बीमारी की एंट्री

एम्स ने पीसीआर और आईडीएम एलिसा नामक दो परीक्षणों के जरिए चीन में बच्चों में सांस की बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया माइकोप्लाज्मा निमोनिया (Microplasma Pneumonia) के सात केस दर्ज किए हैं। पीसीआर और आईजीएम एलिसा परीक्षणों की पॉजिटिविटी रेट तीन और 16 प्रतिशत पाया गया है। यही वजह है कि चीन से आए कोरोना को झेलने के बाद भारत में अब इस बीमारी को लेकर डर फैलने लगा है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में माइकोप्लाज्मा निमोनिया (Microplasma Pneumonia) का पता लगाने के लिए सर्वेलांस बढ़ाने की जरूरत है। एम्स दिल्ली ने इस साल अप्रैल और सितंबर के बीच माइकोप्लाज्मा निमोनिया के सात मामलों की जांच की है जो चीन में फैली बीमारी की वजह है। लैंसेट माइक्रोब में प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक केस की जांच संक्रमण के शुरुआती चरण में किए गए पीसीआर टेस्ट जबकि बाकी छह मामलों का पता आईजीएम एलिसा परीक्षण के जरिए लगाया था।

भारत में इसके केस मिलने की वजह से चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि चार साल पहले दिसंबर 2019 में चीन से ही कोविड शुरू हुआ था जो दुनियाभर में फैल गया।

एम्स दिल्ली में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख और कंसोर्टियम की सदस्य डॉ रामा चौधरी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि माइकोप्लाज्मा निमोनिया को 15-20% कम्युनिटी एक्वायर्ड निमोनिया का कारण माना जाता है।

डॉ चौधरी, जो वर्तमान में एनआईएमएस, जयपुर में डीन हैं, ने कहा, ‘इस जीवाणु के कारण होने वाला निमोनिया आमतौर पर हल्का होता है इसलिए इसे ‘वॉकिंग निमोनिया’ भी कहा जाता है। लेकिन इसके गंभीर मामले भी सामने आ सकते हैं।’

एम्स दिल्ली माइकोप्लाज्मा निमोनिया के प्रसार की निगरानी करने वाले वैश्विक संघ का भी हिस्सा है।

चीन में नई बीमारी से कोरोना जैसे हालात! विश्व में बढ़ी टेंशन

माइकोप्लाज्मा निमोनिया (Microplasma Pneumonia)  संक्रमण सबसे ज्यादा छोटे बच्चों और स्कूल जाने वाले बच्चों को अपनी चपेट में लेता है लेकिन यह किसी को भी प्रभावित कर सकता है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर रहने और संक्रमण वाली जगह पर रहने या काम करने वाले लोगों को इसका खतरा ज्यादा है।

चीन में फैल रहा है निमोनिया (Microplasma Pneumonia) 

ऐसा तब हुआ है जब चीन और कई अन्य यूरोपीय देशों में ‘वॉकिंग निमोनिया’ के मामलों में वृद्धि देखी गई है। ‘वॉकिंग निमोनिया’ एक बोलचाल का शब्द है जिसका उपयोग निमोनिया के हल्के रूप को बताने के लिए किया जाता है। सामान्य निमोनिया के विपरीत वॉकिंग निमोनिया अक्सर जीवाणु माइकोप्लाज्मा निमोनिया के कारण होता है।

माइकोप्लाज्मा निमोनिया (Microplasma Pneumonia)  के लक्षण

जिन बच्चों को माइकोप्लाज्मा निमोनिया संक्रमण होता है उनमें आमतौर पर कुछ बेहद सामान्य लक्षण जैसे गला खराब होना, थकान महसूस होना, बुखार, खांसी जो हफ्तों या महीनों तक बनी रह सकती है और सिरदर्द शामिल हैं।

Tags: delhi newsMicroplasma PneumoniaNational news
Previous Post

सचिन-अमिताभ, ‘राम-सीता’…, इनको भी मिला राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

Next Post

CBSE 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के डेटशीट जारी, यहां से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
CBSE

CBSE 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के डेटशीट जारी, यहां से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Cloudburst wreaks havoc in Doda

डोडा में बादल फटने से मची तबाही, बाग-बगीचे और खेत बर्बाद

01/07/2026
Cyclone Dana

आज ओडिशा में दस्तक दे सकता है चक्रवाती तूफान ‘दाना’, हाई अलर्ट जारी

24/10/2024
मिशन शक्ति

मानव सेवा संस्थान और पुलिस ने महिलाओं और स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक

14/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version