• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राजस्थान के इलाके में भीषण धमाका, 9 की मौत

Writer D by Writer D
09/05/2025
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Explosion

Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीकानेर। पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राजस्थान के बीकानेर में गैस सिलेंडर फटने (Cylinder Explosion) से बड़ा हादसा हुआ है। इस वीभत्स घटना में 9 लोगों की मौत हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई। एक बार तो लोग इसे एयर स्ट्राइक समझ सहम गए। जिस बिल्डिंग में यह भयानक हादसा हुआ, उसका दो मंजिला बेसमेंट और उसके ऊपर की पूरी इमारत ढह गई। हादसा बीकानेर के मदान मार्केट में बुधवार को हुआ।

बीकानेर के मदान मार्केट में गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट (Cylinder Explosion) हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। बुधवार को तीन शव बरामद किए गए, जबकि गुरुवार सुबह पांच और शव निकाले गए हैं। गंभीर रूप से घायक एक शख्स की अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शोक जताया है। मृतकों के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, गैस सिलेंडर में विस्फोट (Cylinder Explosion) बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। जहां यह हादसा हुआ, वहां ज्वैलरी बनाने का काम किया जाता है। पुलिस के अनुसार, बाजार में मुख्य रूप से आभूषण बनाने वाली वर्कशॉप हैं, जिनमें से कई कथित तौर पर अवैध गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रही थीं। बताया जा रहा है कि कई दुकानदार छोटे गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करके आभूषण बना रहे थे, जिन्हें वे बड़े सिलेंडर से भर रहे थे। इसी बीच लापरवाही की वजह से हादसा हो गया।

पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद जम्मू पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला, कई इलाकों में स्कूल बंद

हादसे में आसपास की 21 दुकानें झतिग्रस्त हुई हैं। इनके मलबे में लाखों रुपये का सोना दबा होने की आशंका है। जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ, उसके मलबे से शवों को निकालने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को सलमान (35), असलम (35) और सचिन सोनी (22) के शव बरामद हुए। जबकि, गुरुवार को किशन सोनी (23), किशनलाल सोनी (25), रामस्वरूप सोनी (20), लालचंद सोनी (23) और असलम मलिक (31) के शव मलबे से निकाले गए। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Tags: bikaner newscrime newsCylinder Explosionrajasthan news
Previous Post

पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद जम्मू पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला, कई इलाकों में स्कूल बंद

Next Post

युद्ध के हालातों से निपटने के लिए इस सरकार ने तेज की तैयारियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Dhami attended the launch of 'Apnapan – My Experiences with Narendra Modi'
राजनीति

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

26/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

26/05/2026
Deadly attack on Congress candidate Jagdev Singh Jagga
Main Slider

चुनावी हिंसा से दहला पंजाब: कांग्रेस प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में PGI रेफर

26/05/2026
Horrific accident on Lucknow-Agra Expressway
Main Slider

एक्सप्रेसवे पर स्लीपर-बस पलटी, दरोगा समेत 7 की मौत; CM योगी ने जताया शोक

26/05/2026
Next Post
Punjab government started preparations to deal with the situation of war

युद्ध के हालातों से निपटने के लिए इस सरकार ने तेज की तैयारियां

यह भी पढ़ें

Basant Panchami

वैशाख पूर्णिमा पर करें तुलसी के ये चमत्कारी उपाय, चमक जाएगी किस्मत

11/05/2025
Jal Jeevan Mission

थारू जनजाति बाहुल्य श्रावस्ती के गांव में हर घर जल योजना से लगे विकास को पंख

03/04/2023
कंगना रनौत Kangana Ranaut

पुराने बयान का जिक्र कर बोलीं कंगना- क्या आपकी भी यही मंशा है?

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version