• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मासूम को नींद में उठाकर ले गया दरिंदा, बाउंड्रीवाल से फेंका, और फिर…

Writer D by Writer D
13/11/2022
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 साल की बच्ची के साथ रेप (Rape) की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमितेश नगर का है। यहां घर के बाहर सो रही 9 साल की मासूम को आरोपी शुक्रवार देर रात उठाकर कर ले गया और उसके साथ बर्बरतापूर्वक रेप (Rape) किया और बेहोशी की हालत में बच्ची को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची एक बिल्डिंग के चौकीदार की बेटी है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर चारपायी पर सो गई थी। मध्य रात्रि के आसपास आरोपी चुपके से बाउंड्रीवॉल फांद कर आया और उसे नींद में ही उठाकर ले गया। इसके बाद उसने बाउंड्रीवॉल से पीड़ित बच्ची को बाहर फेंक दिया और फिर उसके साथ सड़क पर बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को वहीं अचेतावस्था में छोड़ कर फरार हो गया।

वारदात के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज करते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश की और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान चंदन उर्फ चमन के रूप में हुई जो कि अहीरखेड़ी का रहने वाला है। वहीं, घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान

एसीपी निहित उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद जैसे तैसे पीड़ित बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जब मामले की जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कराई और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुराना अपराधी है आरोपी

पुलिस ने बताया कि अहीरखेड़ी के रहने वाला आरोपी चंदन उर्फ चमन एक पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ अलग अलग थानों में केस दर्ज हैं। वह अभी हाल ही में एक दुष्कर्म के मामले में सजा काट कर जेल से बाहर आया है। पुलिस ने दोबारा उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: crime newsIndore newsmp newsNational newsrape
Previous Post

लंदन-न्यूयॉर्क सहित 20 देशों के टूर पर जाएंगे सीएम योगी, ये मंत्री भी होंगे साथ

Next Post

एयर शो के दौरान 2 लड़ाकू विमानों के बीच भीषण टक्कर, हवा में उड़ गए परखच्चे

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

धामी सरकार ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए जारी किए रु. 8.61 करोड़, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

01/07/2026
Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
Next Post
Collision

एयर शो के दौरान 2 लड़ाकू विमानों के बीच भीषण टक्कर, हवा में उड़ गए परखच्चे

यह भी पढ़ें

CM Yogi

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

04/07/2023

सांसद के खिलाफ लोगों ने अध्यक्ष अनुशासन समिति को प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपा

31/07/2025

प्रदेश को अन्य राज्यों को जोड़ने वाले मार्गों को और अधिक किया जाय विकसित : मौर्य

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version