• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चांद पर कदम रखने वाले 93 साल के एल्ड्रिन ने की चौथी शादी, 30 साल छोटी है पत्नी

Writer D by Writer D
22/01/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Buzz Aldrin married for the fourth time

93-year-old Buzz Aldrin married for the fourth time

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) ने 93 साल की उम्र में चौथी शादी की है. एल्ड्रिन कोई मामूली अंतरिक्ष यात्री नहीं हैं. बल्कि वह चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के दूसरे शख्स हैं. साल 1969 में चांद पर लैंड होने वाले अपोलो 11 मिशन के क्रू में तीन लोग थे, जिनमें अभी एल्ड्रिन अकेले जीवित बचे हैं. वह 20 जनवरी को ही 93 साल के हुए हैं. उन्होंने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी शादी का ऐलान किया है.

एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) ने पोस्ट में बताया है कि उन्होंने अपनी ‘लॉन्गटाइम लव’ डॉक्टर एंका फॉक से छोटे समारोह में शादी कर ली है. कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुआ था. उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘मेरे 93वें जन्मदिन पर और जिस दिन मुझे लिविंग लेजेंड्स ऑफ एविएशन द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे लंबे समय के प्यार डॉ. एंका फॉर और मैं शादी के बंधन में बंध गए हैं.’

निजी समारोह में हुई शादी

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी शादी लॉस एंजेलिस में एक छोटे से निजी समारोह में हुई है और हम टीनेजर्स की तरह उत्साहित हैं.’ एल्ड्रिन की चौथी पत्नी 63 साल की हैं. वह बज एल्ड्रिन वेंचर्स की कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में काम करती हैं. बज एल्ड्रिन 1969 में अपोलो 11 में चांद पर हुई ऐतिहासिक लैंडिंग का हिस्सा थे. उन्होंने अपने सहकर्मी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के साथ चंद्रमा पर चलते समय जो जैकेट पहनी थी, वह बीते साल 2.7 मिलियन डॉलर में नीलाम हुई है.

‘राम दोपहर में सीता के साथ पूरा दिन शराब पीते थे…’, लेखक केएस भगवान का आपत्तिजनक बयान

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो, बज. हम इस बात का जीता-जागता सबूत हैं कि अपना सच्चा प्यार पाने में कभी देर नहीं होती और उम्र केवल एक संख्या है. लीजा और मेरी शादी एक साल पहले हुई है. जीवन अच्छा चल रहा है.’ एक अन्य शख्स ने कहा, ‘चांद पर बना यह गड्ढा तब याद आया जब मैंने आपकी शादी का ट्वीट देखा. आप दोनों को हर खुशी मिले, इसकी शुभकामनाएं.’

Tags: # world newsBuzz Aldrininternational News
Previous Post

‘राम दोपहर में सीता के साथ पूरा दिन शराब पीते थे…’, लेखक केएस भगवान का आपत्तिजनक बयान

Next Post

मोंटेरे पार्क में अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोगों को लगी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
Stress causes memory loss
Main Slider

तनाव बढ़ती उम्र में याददाश्त को पहुंचा सकता है नुकसान

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Next Post
Firing

मोंटेरे पार्क में अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोगों को लगी गोली

यह भी पढ़ें

PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों से कहा- ये न समझे कोरोना खत्म हो गया है

30/06/2021
Suicide

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी

03/09/2023
accident

अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर सास-बहू की मौत, चालक मौके से फरार

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version