• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चे ने लूटा बैंक : कुछ सेकेंड में ही बैंक से उड़ा दिए 10 लाख रूपये

Desk by Desk
15/07/2020
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
बच्चे ने लूटा बैंक

बच्चे ने लूटा बैंक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नीमच। मध्य प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर 10 साल के बच्चे ने बैंक से 10 लाख रूपये कुछ सेकेंड में ही उड़ा दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 10 साल के बच्चे ने महज 30 सेकेंड के अंदर ही इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसने नीमच जिले के जावद इलाके में मौजूद सहकारी बैंक से सबसे व्यस्त समय में यह चोरी की है।

सीसीटीवी के जरिए हुआ घटना का खुलासा

बच्चे ने इतनी सफाई से इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया कि इसकी भनक बैंक के किसी भी स्टाफ या बैंक में मौजूद अन्य लोगों को नहीं लगी। इस मामले का खुलसा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक बच्चा बैंक में सुबह 11 बजे के करीब आता है और फिर कैशियर रूम में चला जाता है। तेजी से नोटों की गड्डी को एक थैले में गिराता है और आसानी से बाहर निकल आता है। काउंटर के सामने खड़े ग्राहकों को इस बात की खबर तक नहीं हुई।

30 सेकेंड के अंदर ही चोरी कर बाहर आ गया बच्चा

बच्चा देखते ही देखते महज 30 सेकेंड के अंदर ही नोटों की गड्डी को थैले में डालकर बाहर निकल आता है और किसी को भी इस बात का पता नहीं चलता। जैसे ही वह बच्चा पैसों की चोरी करके दौड़ने लगता है तो बैंक का अलार्म बज उठता है। फिर सभी सतर्क हो जाते हैं और बैंक का गार्ड बच्चे के पीछे भागने लगता है, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो जाता है।

बच्चे को एक युवक कर रहा था निर्देश

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि उस बच्चे को कोई 20 साल का युवक निर्देश दे रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चे को निर्देश देने वाला वह युवक आधे घंटे से बैंक में ही मौजूद था। जैसे ही एक कैशियर अपनी सीट से उठकर दूसरे कमरे में जाता है, तो युवक बाहर खड़े बच्चे को इशारा करता है। इसके बाद बच्चा नोटों की गड्डी चुराकर फरार हो जाता है।

कई संदिग्ध हिरासत में लिए गए

नीमच के एसपी मनोज राय ने कहा कि नाबालिग आरोपी काफी छोटा था, इसलिए कैश काउंटर के सामने खड़े लोग उसे पैसे चुराते हुए नहीं देख सके। इस घटना को लेकर कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही इलाके में सड़क किनारे स्टॉल लगाने वाले कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। निजी सुरक्षा गार्ड से भी मामले में पूछताछ की जा रही है।

Tags: बच्चे ने लूटा बैंक
Previous Post

दुनिया की सबसे लंबी महिला जिनकी हाइट 6 फीट 9 इंच

Next Post

यह शिवलिंग दिनभर में तीन बार रंग बदलता है, वैज्ञानिक भी ढूंढ रहे हैं इसका रहस्य

Desk

Desk

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
Next Post

यह शिवलिंग दिनभर में तीन बार रंग बदलता है, वैज्ञानिक भी ढूंढ रहे हैं इसका रहस्य

यह भी पढ़ें

murder

नशे में धुत दंपत्ति के बीच हुआ विवाद, पति ने किया ये खौफनाक काम

23/05/2021
Maha Kumbh

144 साल बाद महाकुंभ पर बना रहा दुर्लभ संयोग, मिलेगा अक्षय पुण्य का लाभ

19/12/2024
Cupboard

अलमारी में आने लगती है बदबू, इन नुस्खों से बनाए इसे खुशबूदार

18/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version