• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानसून के लिए बेस्ट हैं ये 5 फेस मास्क, आप भी करें ट्राई

Writer D by Writer D
10/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। बारिश का मौसम तपती गर्मी से राहत के साथ अपने साथ कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स और इंफेक्शन का डर भी साथ लाता है। यह ऐसा मौसम होता है जब आपकी स्किन को डैमेज से बचाने के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है। तो देर किस बात की अपनी स्किन को करें मानसून रेडी इन 5 मास्क के साथ।

ओटमील स्क्रब मास्क-

ओटमील में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन केअर के लिए परफेक्ट होते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच ओटमील में एक बड़ा चम्मच आलमंड मिल्क या कच्चा दूध मिक्सर में डालकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक विटामिन ई का कैप्सूल भी मिला लें। अब इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। 15 मिनट बाद चेहरे को हल्के हाथ से स्क्रब करते हुए धो लें। इस मास्क को लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है साथ ही डेड स्किन से भी छुटकारा मिलता है।

बनाना फेस मास्क-

केले में मौजूद ज़िंक, आयरन और रिबोफ्लेविन स्किन को मॉइस्चराइज़ करके पिगमेंटेशन की समस्या भी दूर करता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक केला, दो चम्मच दही और आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें। सभी चीजों को मिक्सर में डाल कर इसका पेस्ट तैयार करके चेहरे पर पेस्ट की मोटी परत 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर हल्के हाथ से गुनगुने पानी के साथ मसाज करते हुए चेहरा धो लें। इस पैक को हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। चेहरे पर ग्लो साफ नजर आएगा।

खीरा और ग्रीन टी मास्क-

सेंसिटिव स्किन या मानसून में इंफेक्शन की शिकायत करने वाले लोगों के लिए यह मास्क एकदम परफेक्ट है। इसके लिए आपको आधे कप उबलते पानी में दो टी बैग ग्रीन टी डालने हैं। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसमें एक खीरे का जूस मिला दें। अब एक कॉटन की मदद से इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इस मास्क से स्किन हेल्दी और फ्रेश बनती है।

कॉफी मास्क-

यह फेस मास्क आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने का सबसे बेस्ट उपाय है। इसे बनाने के लिए एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच बादाम तेल और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे पर 8-10 मिनट तक लगाकर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। स्किन ऑयली होने पर इस मास्क में बादाम तेल की जगह शहद मिलाएं।

आलू फेस मास्क-

आलू पिगमेंटेशन दूर करने का बेस्ट उपाय है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बड़े आलू के साथ चावल का आटा और शहद की जरूरत होती है। सबसे पहले आलू का पेस्ट तैयार कर लें और उसमें एक चम्मच चावल का आटा और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को लगाने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

Tags: "Best Monsoon Face Masksface pack for dry skinmonsoon beauty tipsmonsoon face masks for glowing skinmonsoon maskmonsoon mask for coronavirusmonsoon plastic mask for facemonsoon ppe maskmonsoon skin care tipsmonsoon tips for glowing skinn95 mask for rainy seasonplastic face maskwaterproof face maskआलू फेस मास्कओटमील स्क्रब मास्कखीरा और ग्रीन टी मास्कनेचुरल फेस मास्कबनाना फेस मास्कमानसून के लिए बेस्ट फेस मास्कमानसून में कैसे करें त्वचा की देखभालमानसून रेडी इन 5 मास्क के साथ
Previous Post

सुहागन महिलाओं के लिए बहुत खास होती है हरियाली तीज, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Next Post

पैरों के तलवों में होती है जलन तो न हों परेशान, करें ये घरेलू उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Next Post
burning sensation

पैरों के तलवों में होती है जलन तो न हों परेशान, करें ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार सदा तत्पर : शिवराज    

18/09/2020

दिल्ली: “युध प्रदुषण के विरुध” अभियान की घोषणा

06/10/2020
Five killed in horrific road accident on NH-9 in Gurugram

तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, पांच लोगों की मौके पर मौत

27/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version