• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे के यहां 3 एसी, कूलर, फ्रिज, सबमर्सिबल लगे थे, लेकिन बिजली बिल मात्र 400 रुपए

Desk by Desk
19/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कुख्यात अपराधी विकास दुबे के सामने बिजली विभाग भी नतमस्तक था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसकी किलेनुमा कोठी में अय्याशी के साधन सब थे पर बिजली कनेक्शन सिर्फ एक किलोवॉट का ही था। यहां भरपूर लोड इस्तेमाल हो रहा था लेकिन बिल भुगतान न के बराबर था। विकास ही नहीं, उसके किसी भी गुर्गे के घर मीटर तक नहीं लगा था। बताया रहा है कि उसकी दबंगई के आगे मीटर लगाने या लोड बढ़ाने की किसी की हिम्मत भी नहीं हुई।

एक बार फिर से शहरों की राह पकड़ चुके है प्रवासी मजदूर

विकास की कोठी में मात्र एक किलोवॉट का कनेक्शन था। मीटर नहीं लगा होने के चलते फिक्स चार्ज के हिसाब से 450 रुपए महीना बिल आता था। कोठी में तीन एसी, तीन एलईडी टीवी, दो फ्रिज, 25-30 बल्ब, 12 पंखे और 20 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। सबमर्सिबल पंप भी लगा हुआ था। यहां 450 रुपए देकर लाखों रुपए की बिजली फूंकी जा रही थी। सब स्टेशन के रिकॉर्ड बताते हैं कि विकास के कनेक्शन का बिल जमा हो जाता था। यह नहीं पता कि विकास जमा करता था या फिर कोई दूसरा जमा कर आता था।

उधर, बताया जा रहा है कि दक्षिणांचल विद्युत निगम के इंजीनियर और कर्मचारियों में भी इतना साहस नहीं था कि वह विकास के घर बिजली की जांच कर लें। यह सभी को पता था कि दो दर्जन से अधिक लोगों के घर वहां मीटर नहीं लगा है लेकिन चेक कौन करे जाकर। हालांकि अब मैथा सब स्टेशन के एसडीओ जांच कराकर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

गुर्गों के यहां मुफ्त बिजली

विकास के गुर्गों और सभी करीबियों के यहां मीटर तक नहीं लगा था। यह दीगर बात है कि विकास के यहां जितने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण थे उतने गुर्गों के यहां नहीं थे।

बाथरूम तक में पंखे

कुख्यात के घर  बाथरूम तक में पंखे लगे हुए थे। उससे जानने वाले लोगों के मुताबिक विकास गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाता था। वह जिस कमरे में बैठता था वहां दस मिनट पहले एसी चला दिया जाता था। कार में सवार होने से पहले उसमें एसी चलाकर ठंडा कर दिया जाता था।

बिकरू में सभी कनेक्शन चेक होंगे

मैथा सब स्टेशन के एसडीओ सौरभ मिश्रा ने कहा कि उसके घर में एक किलोवॉट का कनेक्शन था। यही लिखापढ़ी में भी दर्ज है। उसके बाद यह एसी और अन्य उपकरण कैसे चला रहा था। इसकी जांच होगी। उन्होंने बताया कि विकास के कुछ करीबियों के यहां भी शिकायत मिली है। जांच कराने के साथ ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags: 3 ACs are there in Vikas Dubey househindi newsnews in hindivikas dubeyVikas Dubey caseVikas Dubey case case updateVikas Dubey houseVikas Dubey house electricity billVikas Dubey house electricity bill is 400 rupeesविकास दुबेविकास दुबे का घरविकास दुबे के घर का बिजली का बिलविकास दुबे के घर में तीन एसी लगे थेविकास दुबे केसविकास दुबे मामलाविकास दुबे मामला केस अपडेट
Previous Post

यूपी : कोरोना के रिकॉर्ड 2250 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 50 हजार के करीब

Next Post

बाढ़ के कहर से ड्रैगन हुआ परेशान, बांध को विस्फोटकों से उड़ाया

Desk

Desk

Related Posts

A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
Next Post
बाढ़ के कहर से ड्रैगन परेशान

बाढ़ के कहर से ड्रैगन हुआ परेशान, बांध को विस्फोटकों से उड़ाया

यह भी पढ़ें

ganesh chaturthi

इस दिन से शुरू हो रहा है गणोत्सव, नोट करें पूजा की खास सामग्री

05/09/2024

काबुल एयरपोर्ट के पास दागे गए पांच रॉकेट, IS ने ली ज़िम्मेदारी

30/08/2021
Mangala Gauri

चौथे मंगला गौरी व्रत की पूजा के मुहूर्त, ऋण मुक्ति के अचूक उपाय

11/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version