• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना का कहर : इस साल नहीं होगी अमरनाथ यात्रा

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमरनाथ यात्रा रद्द

अमरनाथ यात्रा रद्द

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोराना वायरस के कहर को देखते हुए इस साल की अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने लिया है।

आतंकियों और उनके आकाओं की साजिशें भगवान अमरेश्वर की वार्षिक तीर्थयात्रा नहीं रोक पाई, लेकिन इस बार कोरोना महामारी ने प्रशासन को वार्षिक अमरनाथ यात्रा रद करने को मजबूर कर दिया। आज श्रीनगर में उपराज्यपाल और श्राइन बोर्ड के सदस्य की हुई बैठक में यात्रा को रद करने का निर्णय लिया गया।पौराणिक तौर पर अमरनाथ यात्रा के संपन्न होने में अभी 15 दिन शेष थे।

नसीमुद्दीन सिद्दिकी विधान परिषद के लिये अयोग्य घोषित

इस बीच, सूत्रों के मुताबिक यात्रा सिर्फ पवित्र छड़ी मुबारक तक ही सीमित रहेगी। वार्षिक तीर्थयात्रा श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन के दिन) को संपन्न मानी जाती है। इसके बाद पवित्र गुफा को बंद कर दिया जाता है। इस बार यात्रा 23 जून से आरंभ होना तय थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते पंजीकरण भी आरंभ नहीं हो पाया। बाद में यह तय किया गया कि सीमित यात्रा 21 जुलाई से एक पखवाड़े के लिए चलाई जा सकती है, पर जुलाई माह में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण प्रशासन अंतिम फैसले को टालता रहा। इस बीच बालटाल मार्ग से यात्रा की तैयारियां भी चलती रहीं। पर अब यात्रा आसान नहीं है।

प्रदेश प्रशासन ने एसआरटीसी से अमरनाथ यात्रा के लिए वाहन उपलब्ध कराने तक के लिए नहीं कहा है। दूसरे राज्यों से श्रद्धालु बसों से आएंगे या रेलगाड़ी से, यह भी स्पष्ट नहीं है। सूत्रों ने बताया कि रेलवे प्रशासन को श्रद्धालुओं के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने के लिए भी नहीं का गया है।

स्वास्थ्य विभाग को यात्रा की सभी तैयारियां पूरी करने का आदेश तो है, लेकिन डॉक्टरों व पैरामेडिकल कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अलबत्ता, जम्मू संभाग के 27 डॉक्टर व पैरामेडिकल कर्मियों को जरूर स्वास्थ्य सेवा निदेशक कश्मीर के पास रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ बिपुल पाठक से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर वह उपलब्ध नहीं हो पाए। अलबत्ता, बोर्ड से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यात्रा को लेकर अंतिम फैसला अगले एक दो दिन में ले लिया जाएगा।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तैयारियां धरी रह गई

गत माह केंद्र सरकार ने यात्रा शुरू करने के संकेत दिए थे। उपराज्यपाल जीसी मुर्मू और मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की। उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने तैयारियों का जायजा लिया। तब बताया गया कि यात्रा सिर्फ बालटाल मार्ग से ही होगी और एक दिन में 500 के करीब श्रद्धालुओं को ही जाने की अनुमति होगी।

प्रशासन में नहीं बन पा रही सहमति

अब प्रशासन ने वार्षिक तीर्थयात्रा पर चुप्पी साध ली है। संबधित सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश प्रशासन में उच्चस्तर पर मौजूदा हालात में तीर्थयात्रा को शुरू करने को लेकर सहमति नहीं बन रही है। कारोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कश्मीर वादी में ही नहीं अब जम्मू संभाग के कई कस्बों में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन चल रहा है। आतंकी भी यात्रा में खलल डालने की साजिश रच रहे हैं।

हेलीकॉप्टर से जा सकती है छड़ी मुबारक

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन के एक वर्ग का मानना है कि तीर्थयात्रा को सिर्फ छड़ी मुबारक तक सीमित रखा जाए। कुछ विशेष संगठनों के प्रतिनिधियों को अनुमति दी जा सकती है। छड़ी मुबारक परंपरागत पहलगाम मार्ग से ही पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी। अगर मौसम अनुकूल न रहा तो उसे हेलीकाप्टर के जरिए पवित्र गुफा तक पहुचांया जाएगा। ऐसा पहले भी हो चुका है।

हर वर्ष आते हैं लाखों श्रद्धालु

दक्षिण कश्मीर में समुद्रतल से करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भगवान अमरेश्वर की पवित्र गुफा की यात्रा के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। पौराणिक मान्यताओं और तीर्थयात्रा के विधान के अनुरुप पहलगाम मार्ग और दूसरा बालटाल मार्ग। तीर्थयात्रा के संचालन की जिम्मेदारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ही संभाल रहा है।

Tags: Amarnath YatraAmarnath Yatra 2020Baba Amarnath Yatra 2020Chhari MubarakJammu and Kashmir Jagran SpecialJammu and Kashmir news Jammu Jammu and Kashmir hindi newsJammu and Kashmir topjammu jagran specialJammu kashmir Coronavirus EffectNational newsNEWSShankaracharya Temple Srinagarstateworshipped in Shankaracharya Temple in Kashmirअमरनाथ यात्रा रद्दछड़ी मुबारक ने शंकराचार्य मंदिर में की पूजा
Previous Post

पॉलीटेक्निक में छात्रों को पहली बार मिलेगा ग्रेड सुधारने का मौका

Next Post

मोदी सरकार के इस फैसले से चीन की बढ़ेगी मुसीबत, अब क्या करेगा ड्रैगन?

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
अब क्या करेगा ड्रैगन?

मोदी सरकार के इस फैसले से चीन की बढ़ेगी मुसीबत, अब क्या करेगा ड्रैगन?

यह भी पढ़ें

Ranbeer Kapoor

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

07/08/2022
Firing

इफ्तार पर बैठे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन बेटों की मौत

13/05/2021

दिल्ली विश्वविद्यालय में 15 फीसदी सीटें बढ़ाई, लेकिन फीस नहीं

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version