• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैश्विक स्तर पर 24 घंटे में कोरोना के 37724 नए मामले, अब तक 648 की गई जान

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
बलिया में 54 कोरोना पॉजिटिव 54 Corona positive in Ballia

बलिया में 54 कोरोना पॉजिटिव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैलता जा रहा है। हर दिन कई हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के 37724 नए मामले आए हैं और इन नए मामलों के साथ देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा अब बढ़कर 1192915 हो गया है। इनमें अधिकतर मामले जुलाई के दौरान ही आए हैं।

स्पीकर के फैसले में कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता, तो अध्यक्ष सीपी जोशी का आया बड़ा बयान

कोरोना का संक्रमण कई लोगों की जान पर भारी पड़ चुका है। अबतक देशभर में इस जानलेवा वायरस की वजह से 28472 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी कोरोना की वजह से पूरे देश में 648 लोगों की जान गई है। यूरोप और अमेरिका के मुकाबले भारत में भले ही कम लोगों की जान गई हो लेकिन फिर भी मौत का आंकड़ा बढ़ा है जो एक चिंता की बात है।

देश में कोरोना वायरस को हराकर लोग पूरी तरह ठीक भी हो रहे हैं और देश के कुल कोरोना वायरस मामलों में 63 प्रतिशत से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से 28472 लोग ठीक हुए हैं और अबतक इस वायरस से देश में 753049 लोग ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना मरीजों की पहचान के लिए लगातार टेस्टिंग हो रही है और दुनियाभर में अमेरिका तथा रूस के बाद भारत सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाला देश है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार सोमवार को देश में 3.43 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं और अबतक देश में कुल 1.47 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।

पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान बेटियों के सामने की गोली मारकर हत्या

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.50 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 6.19 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 91.10 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 40.28 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.44 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 21.66 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 81 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 7.83 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Tags: Coronaviruscoronavirus cases in indiaCoronavirus Cured CasesCoronavirus Death TollCoronavirus Recovery Rate in Indiacoronavirus testCoronavirus Testing in IndiaicmrWorld Coronavirus casesकोरोना
Previous Post

स्पीकर के फैसले में कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता, तो अध्यक्ष सीपी जोशी का आया बड़ा बयान

Next Post

सिंधिया, दिग्विजय समेत 61 राज्यसभा सांसद आज लेंगे शपथ

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

CM हेल्पलाइन 1905 की लंबित शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान: धामी

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मदरसों में बाहरी बच्चों के वीडियो पर सरकार सख्त, जांच के आदेश

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

17/04/2026
Next Post
सिंधिया, दिग्विजय

सिंधिया, दिग्विजय समेत 61 राज्यसभा सांसद आज लेंगे शपथ

यह भी पढ़ें

Grenade

सैनिक के सीने में धंसा जिंदा ग्रेनेड, डॉक्टरों ने ऐसे की रिस्की सर्जरी

18/01/2023
Amazon Great Republic Day Sale 2026: 16 जनवरी से शुरू होगी सेल, ब्लॉकबस्टर डील्स बचाएंगी पैसे

16 जनवरी से इस प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी सेल, ब्लॉकबस्टर डील्स बचाएंगी पैसे

10/01/2026
Dispute

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 12 से अधिक लाेग घायल

13/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version