• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबंधन घर पर बनाएं राजस्थान की ये फेमस मिठाई घेवर

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
राजस्थानी घेवर

राजस्थानी घेवर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। कुछ ही दिनों में भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन आने वाला है। हालांकि इस बार लोग कोरोनावायरस की वजह से मिठाई की दुकानों से नहीं बल्कि भाई का मुंह मीठा करने के लिए घर पर ही कुछ ट्राई करना पसंद करेंगे। ताकि त्योहार की खुशी के साथ उनके भाई की सेहत भी बनी रहें। अगर आप भी इस मौके पर कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो पेश है राजस्थान की फेमस मिठाई की रेसिपी, घेवर।  खास बात यह है कि आप इस मिठाई को सिर्फ एक घंटे के अंदर घर पर ही बना सकती हैं।

घेवर बनाने के लिए सामग्री-

  • 3 कप आटा
  • 1 (ठोस) ग्राम घी
  • 3-4 बर्फ के टुकड़े
  • 4 कप पानी
  • 1/2 कप दूध
  • 1/4 टी स्पून फूड कलर (पीला)
  • घी (डीप फ्राई के लिए)

चाशनी बनाने के लिए

  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी

टॉपिंग के लिए-

  • 1 टी स्पून इलायची पाउडर
  • 1 टेबल स्पून बादाम और पिस्ता (कटे हुए)
  • दूध और केसर

घेवर बनाने का सरल तरीका-

घेवर बनाने के लिए सबसे पहले एक तार वाली चाशनी बना लें। उसके बाद एक बड़े कटोरे में घी और एक बर्फ का टुकड़ा डालकर तेजी से घी चलाएं। जब तक घी का रंग सफेद न हो जाए घी में बर्फ के टुकड़े डालते हुए उसे चलाते रहें। अब दूध, आटा और पानी लेकर उसका एक पतला मिश्रण बना लें। थोड़े से पानी में खाने का पीला रंग घोल लें। ध्यान रखें मिश्रण पतला होना चाहिए (घेवर बनाते समय मिश्रण चम्मच से आसानी से निकल जाए)।

अब एक स्टील या एल्यूमीनियम का बर्तन लें, जिसकी लंबाई कम से कम 12 इंच और पांच-छह इंच मोटाई होनी चाहिए। अब आधे बर्तन को घी से भरकर गर्म कर लें। जब घी में से धुएं निकलना शुरू हो जाएं, तो 50 मि. ली ग्लास में  एक पतली धार की तरह मिश्रण भरकर बर्तन के बीच में डालें।

अब इस मिश्रण को सही से जमने दें। जब तक मिश्रण जम रहा है तब तक एक और ग्लास मिश्रण का बर्तन में गोल घूमा कर किनारों में डालें। घेवर बर्तन के किनारे छोड़ देगा और उसमें बीच में छोटे-छोटे छेद दिखने लगे, तो उसे ध्यान से निकाल कर तार की छलनी पर रख दें।

चाशनी को एक खुले बर्तन में रखें। अब घेवर को गर्म चाशनी में डुबोकर बाहर निकाल लें। घेवर से ज्यादा चाशनी निकालने के लिए उसे तार पर रख दें। ठंडा होने पर घेवर के ऊपरी भाग पर सिल्वर फॉइल लगा लें। इस पर केसर की थोड़ी-सी छींट दें, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और कुछ चुटकी इलायची पाउडर डालकर सर्व करें। आप इस घेवर को रबड़ी के साथ भी परोस सकते हैं।

Tags: easy tips to make ghevar at homefamous rajashthani mithaiFamous Rajasthani Sweet GhevarGhevarghevar ingredientghevar near meghevar recipe at home in hindighevar sweet near meghevar sweet onlineghevar sweet priceghevar sweet recipehow to make ghevarrabri reciperajashthani popular dessert ghevarrakhi 2020rakshabandanघेवरघेवर कहाँ का प्रसिद्ध हैघेवर का दूसरा नामघेवर के पर्यायवाचीघेवर बनाने की विधि लिखित मेंमलाई घेवरराजस्थानी घेवरराजस्थानी घेवर कैसे बनाएंराजस्थानी घेवर बनाने का सही तरीकाराजस्थानी घेवर बनाने की विधिराजस्थानी घेवर रेसिपीराजस्थानी स्वीट्स लिस्ट
Previous Post

ब्राजील में कोरोना के 24 घंटों में 67860 नए मामले दर्ज, 22 लाख के करीब संक्रमित

Next Post

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर लगी ब्रेक, जानें आज का रेट

Desk

Desk

Related Posts

chane ki kheer
फैशन/शैली

आज ले इस डिश का स्वाद, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर लगी ब्रेक, जानें आज का रेट

यह भी पढ़ें

दिल्ली Delhi

दिल्ली: खेत की आग में स्पाइक के कारण हवा की गुणवत्ता खराब होने की संभावना

06/10/2020
Post Office

डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन

28/01/2023
road accident

फ्लाईओवर से नीचे बस गिरने से एक की मौत, 25 यात्री घायल

29/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version