• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर भूमि पूजन का लाइव प्रसारण होगा, आडवाणी हो सकते हैं शामिल

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर का शिलान्यास

राम मंदिर का शिलान्यास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

अयोध्या। अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन का कार्यक्रम पूरे देश में लाइव देखा जा सकेगा। दूरदर्शन से लेकर तमाम चैनल इसका सीधा प्रसारण करेंगे। यह आयोजन कुछ-कुछ अमेरिका के हृयूस्टन में सितंबर 2019 हुए ‘हाउडी मोदी’ के कार्यक्रम की तरह होगा।

कोविड-19 संकट के बीच खर्च में सतर्कता बरत रहे हैं उपभोक्ता

वहीं चर्चा है कि भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी भी भूमि पूजन के दौरान उपस्थित रहेंगे। बुधवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आडवाणी के घर जाकर उनके आधे घंटे तक मुलाकात की। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही है कि आडवाणी भी 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं।

दुनिया के सबसे भव्य इन 5 मंदिरों में होगी अयोध्या राम मंदिर की गिनती

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की तैयारियों युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। 5 अगस्त की तारीख भूमि पूजन के लिए तय की जा चुकी है। 3 अगस्त से ही विशेष पूजा-अनुष्ठा शुरू हो जाएगा। इस बीच, भगवान श्रीराम के इस मंदिर में सबसे भव्य बनाने की योजना है। देश-दुनिया के चुनिंदा मंदिरों में कंबोडिया के अंकोरवाट का मंदिर, दक्षिण भारत के तंजावुर में स्थित वृहदेश्वर मंदिर, ओडिशा का जगन्नाथ मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर तिरुचिपल्ली का रंगनाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर आदि प्रमुख है। कहा जा रहा है कि अब भव्य मंदिरों की इस सूची में रामजन्मभूमि पर बनने वाला मंदिर शुमार होगा।

बिहार के मंदिरों और नदियों के रजकण से बनेगा राम मंदिर

अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के निर्माण में बिहार की नदियों का जल और मंदिरों की मिट्टी का भी इस्तेमाल होगा। विश्व हिंदू परिषद ने इसे रजकण की संज्ञा दी है। उसकी प्रांतीय इकाई अयोध्या में भूमि-पूजन के लिए बिहार की प्रमुख नदियों का जल डाक से भेजने की व्यवस्था कर रही। इसके साथ ही गया से सवा किलो चांदी की ईंट और प्रमुख मंदिरों की मिट्टी भी भेजने की तैयारी है।

प्रस्तावित मंदिर के आकार में वृद्धि की घोषणा के बाद आया अंतर

  • पूर्व में मंदिर 37 हजार पांच सौ वर्ग फीट में बनना था।
  • अब इसका निर्माण 76 से 84 हजार वर्ग फीट यानी करीब दो एकड़ क्षेत्र में होगा।
  • ऊंचाई भी 128 फीट से बढ़कर 161 फीट हो गई है।
  • निर्माण में जहां पौने दो लाख घन फीट पत्थर प्रयुक्त होना था।
  • अब तीन लाख घन फीट पत्थर प्रयुक्त होने का अनुमान है।
  • मंदिर दो तल का था और उसमें प्रत्येक तल पर 106 के हिसाब से 212 स्तंभ लगने थे।
  • अब मंदिर तीन तल का होगा तथा इसमें 318 स्तंभ लगेंगे। सभी स्तंभों पर 16 यक्ष-यक्षिणियों की मूर्तियां उत्कीर्ण होंगी।
  • पूर्व में तीन शिखर प्रस्तावित थे, अब अब पांच शिखर बनाए जाने हैं।
  • मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान के लाल बलुआ पत्थर से अग्रभाग, रंगमंडप, नृत्यमंडप, गर्भगृह एवं शिखर के रूप में कुल पांच प्रखंड हैं।
Tags: #topnewsayodhya ram templeAyodhya Ram temple bhumi pujanAyodhya Ram temple dateAyodhya Ram temple designAyodhya Ram Temple NewsAyodhya Ram temple updatehindi newsnai dunianationalRam Mandir Bhoomi PujanRam Mandir Bhoomi Pujan LIVE Updatesअयोध्या राम मंदिरदुनिया के भव्य मंदिरराम मंदिर भूमि पूजन का लाइव प्रसारण होगा
Previous Post

लॉकडाउन और बारिश से चाय की फसल को नुकसान

Next Post

सीबीएसई 12वीं में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों ने केजरीवाल से की मुलाकात

Desk

Desk

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
Next Post
राघव दिल्ली के सरकारी स्कूल

सीबीएसई 12वीं में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों ने केजरीवाल से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

rain

मौसम ने बदला मिजाज, हल्की बारिश ने लखनऊ को दिलाई गर्मी से निजात

21/05/2022
AK Sharma

पर्यावरण को संरक्षित कर जीवन में आने वाले खतरे को टाला जा सकता है: एके शर्मा

05/06/2025
Janmashtami

कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें पूजा करने की सही विधि

09/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version