• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर भूमि पूजन को यादगार बनाने की तैयारी में विहिप, घर-घर जलेंगे दीप

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
राम मंदिर भूमि पूजन
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में जन्म भूमि पर रामलला का भव्यतम मंदिर बने यह देश-दुनिया के करोड़ों हिंदुओं का सपना था। काफी संघर्ष और कई कुर्बानियों के बाद राम मंदिर निर्माण की घड़ी नजदीक आ गयी है। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के लिए भूमिपूजन पांच अगस्त की तारीख को तय किया गया है।

विश्व हिन्दू परिषद इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाना चाहती है। उसकी चाहत घर-घर गांव-गांव दीपोत्सव मनाने की है।विहिप की मंशा है कि प्रत्येक हिंदू परिवार को गौरवमयी अवसर से जोड़ने के लिए बृहद अभियान चलाया जाए। मंदिर निर्माण की शुरुआत वाले दिन 5 अगस्त की शाम को लोगों के घरों में 5-5 दीपक जलाने और आरती का आग्रह किया गया है, जिससे इस गौरवमयी क्षण को यादगार बनाया जा सके।

राम मंदिर भूमि पूजन के लिये अति शुभ है पांच अगस्त : सत्येन्द्र दास

विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा का कहना है कि “साधु-संत और रामभक्त चाहते हैं कि पांच अगस्त को घरों में दीपक जलें और आरती हो। तो विहिप उनकी भावना का स्वागत करते हैं। हालांकि विहिप का कोई ऐसा कार्यक्रम का अह्वान नहीं है। किसी के मन में आया उसने सोशल मीडिया में डाल दिया। इसका प्रसार भी हो गया। लोग अपनी श्रद्धा से करेंगे तो उसमें क्या मनाही है।”

उन्होंने कहा, “भूमि पूजन के बाद यदि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी श्रद्धा भाव से घंटा-घड़ियाल और शंख ध्वनि इत्यादि करना चाहते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।”

राम मंदिर भूमि पूजन के मुहूर्त पर उठा सवाल, शंकराचार्य बोले- 5 अगस्त है अशुभ घड़ी

विहिप मंदिर फैसले के बाद भी एक विजयोत्सव मनाना चाहती थी लेकिन माहौल खराब न होने पाए आरएसएस और सरकार की अपील के बाद उसने स्थगित कर दिया था। उस समय विहिप चाहती थी मंदिर का विजय उत्सव मनाया जाए और आन्दोलन में आहुति देने वाले हर व्यक्ति के परिजनों के सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम भी हो।

इसके अलावा मंदिर निर्माण के सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इसके लिए अलग-अलग प्रांतों से लोगों को बुलाया जाए।

राम मंदिर भूमि पूजन पर उठा सवाल तो उमा भारती बोलीं- राम के काम में कैसा मुहूर्त

मगर कोरोना महामारी के कारण उनकी यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी थी। बदले हालात में अब विहिप चाहती है कि राम मंदिर के ऐतिहासिक अवसर को जनभावना से जोड़ा जाए, चाहे वह भले ही सांकेतिक हो। इसलिए उसने घरों, मंदिरों में दीपोत्सव और आरती का मन बनाया है। इससे पहले भी कोरोना काल में संगठन के ढांचे को और मजबूत करने व हिन्दुत्व रंग फीका न पड़ने की विहिप रणनीति बना रहा है।

उधर, राममंदिर निर्माण के लिए आगामी 5 अगस्त को भूमि पूजन पर सारे विश्व की निगाहें टिकी हुई हैं। दूसरी तरफ ट्रस्ट राम मंदिर परिसर की भूमि पर त्रेतायुग का अहसास कराने की तैयारी में है। ऐतिहासिक पौराणिकता का अहसास करने के लिए ट्रस्ट तेजी से जुटा हुआ है। अभी राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारी चल रही है। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री को आमंत्रण भेजा गया है। मगर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Tags: 24ghante online.com5 अगस्त को भूमि पूजनBhoomi Pujan on August 5Deepotsava on Ram Mandir Bhoomi PujanRam Mandir Bhoomi PujanRam Mandir Bhoomi Pujan by PM ModiRam mandir constructionvishv hindu parishadपीएम मोदी के द्वारा राम मंदिर भूमि पूजनराम मंदिर निर्माणराम मंदिर भूमि पूजनराम मंदिर भूमि पूजन पर दीपोत्सवविहिप
Previous Post

मानवता की मिसाल : AIIMS के डॉक्टर ने पहले मरीज को दिया अपना ब्लड, फिर किया आप्रेशन

Next Post

क्या आप जानते हैं, कि भारत समेत इन देशों ने भी लॉन्च किए मिशन मंगल

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री ‘कल्चर’ के होंगे दर्शन

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Next Post

क्या आप जानते हैं, कि भारत समेत इन देशों ने भी लॉन्च किए मिशन मंगल

यह भी पढ़ें

Saira Banu

सायरा बानो को आई ‘साहिब’ की याद, शेयर की दिलीप कुमार के साथ पसंदीदा तस्वीरें

16/07/2023
arrested

ताजमहल में धमाके की धमकी देने वाला फिरोजाबाद से गिरफ्तार

04/03/2021
Woman slaps BJP leader on the road

नशे में धुत भाजपा नेता को बीच सड़क पर महिला ने जड़े थप्पड़

18/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version