• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुलाब ही नहीं इस फूल के इस्तेमाल से भी दमकेगी त्वचा

Writer D by Writer D
11/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
गुड़हल का फूल

गुड़हल का फूल

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। चेहरे को निखारने या फेस पैक में मिलाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल तो लगभग सभी करते हैं। यहीं नही गुलाब के तेल से चेहरे को नई कांति मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल गुलाब ही नहीं बल्कि लाल गुड़हल के फूल से भी चेहरे और बालों की सुंदरता को निखारा जा सकता है। गुड़हल को अंग्रेजी में हिबिकस कहते हैं और ये इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा के साथ ही बालों और शरीर के फैट को घटाने में भी काफी मदद करते हैं। अभी तक आपने इस फूल का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए ही किया होगा। लेकिन ये सुंदरता बढाने के लिए बड़ा कारगर है। यहां तक कि गुड़हल के फूल से बने तेल का इस्तेमाल शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने बालों के लिए करती हैं। तो चलिए जानें इस फूल के इस्तेमाल का तरीका और इसके फायदे।

त्वचा की झुर्रियों को मिटाने में मददगार

गुड़हल की पत्तियों में एंटी एजिंग गुण होता है जो त्वचा में आने वाली झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। इसकी पत्तियों में फ्री रेडिकल्स को हटाने की क्षमता होती है जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है। जिससे स्किन जवां नजर आती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

गुड़हल की पंखुड़ियों को उबालकर अच्छे से पीस लें। अब इसमें शहद मिलाकर पेस्ट बना लें और हल्के हाथों से चेहरे पर लेप की तरह लगाकर छोड़ दें। 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें। कुछ ही दिनों में आपको बेदाग गोरापन और रिंकल फ्री त्वचा मिलेगी।

बालों के लिए है फायदेमंद

गुड़हल के फूल से बालों की देखभाल की जा सकती है। बाजार में कई सारे शैंपू आते हैं जिसमें गुड़हल के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप घर पर बने तेल की मदद से लंबे और घने बाल पा सकती हैं। तो चलिए जानें इसे बनाने का तरीका।

ऐसे बनाएं बालों के लिए गुड़हल का पैक

लंबे और घने बालों के लिए गुड़हल की पंखुड़ियों से बनाए पैक की मदद ली जा सकती है। इस पैक को बनाने का तरीका शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बताया था। दो गुड़हल के फूल और सात से आठ पत्तियों को लेकर उसका बारीक पेस्ट बना लें। इसके बाद एक पैन में नारियल का तेल गर्म कर उसमें इस  पेस्ट को मिला दें। साथ ही इस पेस्ट में एक चम्मच मेथी के दाने, आंवले का पाउडर, करी पत्ता की आठ से दस पत्तियां मिला लें। नारियल के तेल में मिलाकर इन सबको एक उबाल आने तक पकाएं। इसे ठंडा कर लें।

जब ये मिक्सचर ठंडा हो जाए तो इसे छानकर एक बोतल में भर लें। इसे बालों में लगाने से कुछ ही दिनों में असर नजर आने लगेगा। इसकी मदद से बाल लंबे, घने और मुलायम हो जाएंगे।

Tags: hibiscus flower benefits for hair and skinhibiscus flower for hair dyehibiscus hair pack homemadehibiscus oil for hair at homeWhich hibiscus flower is good for hairगुड़हल का फूलगुड़हल के फूल का पाउडर के फायदेगुड़हल के फूल के फायदे बताएंगुड़हल के फूल से तेल बनाना
Previous Post

कमर के दर्द से छुटकारा पाना है तो रीढ़ की हड्डी को बनाएं लचीला

Next Post

मोटापे से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में इन 4 सब्जियों को जरूर जोड़ें

Writer D

Writer D

Related Posts

Malai Laddu
Main Slider

करवा चौथ पर इससे करें पति का मुंह मीठा, सीखिए बनाने का तरीका

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ जाएगा प्यार

29/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
मोटापा कैसे कम करें

मोटापे से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में इन 4 सब्जियों को जरूर जोड़ें

यह भी पढ़ें

Case Filed

संदिग्ध परिस्थितियों में हुयी विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर मुकदमा

20/05/2023
Terrorists

CRPF टीम पर आतंकी हमला, क्रॉस फायरिंग में एक नागरिक की मौत

24/10/2021
Basant Panchami

मौनी अमावस्या पर करें इन पेड़ों पूजा, मिलेगी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version