• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेपेटाइटिस से बचने के लिए जागरूकता है जरूरी

Desk by Desk
29/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
हेपेटाइटिस

हेपेटाइटिस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। दुनियाभर में कोरोना संकट के बीच विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जा रहा है। इस महामारी के बीच इस साल ज्यादातर वर्चुअल कार्यक्रम ही हो रहे हैं। हेपेटाइटिस एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसमें संक्रमण के कारण लिवर में सूजन आ जाती है, जिस वजह से लिवर का काम प्रभावित होता है। लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह भोजन पचाने के साथ-साथ खून में से टॉक्सिन्स को भी साफ करने में भूमिका निभाता है। हेपेटाइटिस के प्रति जागरुकता के लिए हर साल 28 जुलाई को हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। इस बार हेपेटाइटिस डे की थीम ‘हेपेटाइटिस फ्री फ्यूचर’ रखा गया है।

इस बीमारी से लिवर संक्रमित हो जाता है और लिवर में सूजन की समस्या हो जाती है। कुछ लोगों का लिवर काम करना एकदम बंद कर देता है और गंभीर स्थिति में मौत भी हो जाती है। विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिंह के मुताबिक, हेपेटाइटिस भी विषाणुजनित रोग है यानी यह बीमारी भी वायरस के कारण होती है।

डॉ. सिंह ने पांच वायरसों को इस बीमारी का जिम्मेदार बताया। इन वायरस के आधार पर ही हेपेटाइटिस को ए, बी, सी, डी और ई श्रेणी में रखा जाता है। हेपेटाइटिस बी और सी का संक्रमण शरीर में कई साल तक शांत रहता है, इस वजह से क्रोनिक हेपेटाइटिस होने का खतरा रहता है। इस स्थिति में मरीज को लिवर फेल होने और कभी-कभी लिवर के कैंसर की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

शुरुआत में हेपेटाइटिस के लक्षण समझ में नहीं आते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ये लक्षण सामने आते हैं:

  • हमेशा थकान महसूस होना
  • भूख न लगना और पेट दर्द
  • सिर दर्द और चक्कर आना
  • यूरिन का पीला होना आदि

विशेषज्ञ वायरल हेपेटाइटिस को ज्यादा गंभीरता से लेने की बात कहते हैं। कोरोना संक्रमण की तुलना में हेपेटाइटिस कई गुना ज्यादा घातक बीमारी है। पाकिस्तान में इस बीमारी से भी बहुत ज्यादा मौतें हो रही हैं। इससे बचाव के लिए वैक्सीन आती है। विशेषज्ञों ने इसके प्रति बरती जानेवाली लापरवाही को जिम्मेदार माना है। इससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है, इसलिए साफ-सफाई पर ध्यान देने, ब्रश और रेजर को साझा नहीं करने और शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

Tags: World hepatitis DayWorld hepatitis day 2020world hepatitis day 2020 imagesworld hepatitis day 2020 quotesworld hepatitis day 2020 themeworld hepatitis day historyworld hepatitis day posterवर्ल्ड हेपेटाइटिस डेहेपेटाइटिस
Previous Post

जानें सबसे पहले किसने बांधी थी अपने भाई की कलाई पर राखी

Next Post

पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान के साथ चीन की बैठक में हुए बड़े फैसले

Desk

Desk

Related Posts

Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
CM Dhami's instructions showed immediate effect
उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

11/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

11/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

11/07/2026
Next Post
चीन की बैठक

पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान के साथ चीन की बैठक में हुए बड़े फैसले

यह भी पढ़ें

Sarva Pitru Amavasya

सर्वपितृ अमावस्या बनाएं दान की टोकरी, पितरों के आशीर्वाद से घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

14/09/2025
3 planets will transit

12 मई राशिफल: इन जातकों पर आज होगी धन की बरसात

12/05/2022
Abdul Qavi

अब्दुल कवी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version