• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने​ रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

Desk by Desk
28/07/2020
in Main Slider, क्राइम, बिहार, मनोरंजन, महाराष्ट्र
0
Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपू​त के पिता राजीव नगर थाने में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज कराई है। रिया पर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

मुकदमा दर्ज होते ही पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई रवाना हो गई। टीम में दो इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। पटना (मध्य क्षेत्र) के आईजी संजय सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।’

FIR registered against actor Rhea Chakraborty under various sections, including abetment of suicide, on the complaint of #SushantSinghRajput's father: Sanjay Singh, Inspector General, Patna Central Zone

— ANI (@ANI) July 28, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ महीने बाद भी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने खुदकुशी किस वजह से की थी। इस बीच सुशांत के फैन्स और अन्य कई सेलिब्रिटीज का कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं, अब सीबीआई जांच को लेकर सुशांत की बड़ी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने अपनी बात रखी है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा है कि परिवार सीबीआई जांच की मांग अभी इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि वह मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने के इंतजार में है। दरअसल, हाल ही में श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी, जिस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने उनसे पूछा कि आप और आपका परिवार सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं। अगर उनका परिवार सीबीआई जांच की मांग करता है तो पूरा देश उन्हें सपोर्ट करेगा।

यूजर ने आगे लिखा कि केवल फैन्स ही मांग कर रहे हैं इसलिए सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर रही है, लेकिन ऐसे कई सबूत हैं जिनसे साबित होता है कि सुशांत की मौत साजिश के तहत हुई है। इसके जवाब में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा कि हम मुंबई पुलिस की जांच के खत्म होने और रिपोर्ट्स के आने का इंतजार कर रहे हैं।

बताते चलें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के शरीर में किसी तरह का कोई जहर नहीं था। सुशांत केस में मुंबई पुलिस की जांच अभी जारी है और अभी तक एक्टर के परिवार, दोस्त, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और कई फिल्ममेकर्स का बयान दर्ज हो चुके हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले की सीबीआई से जांच कराएंगे। बता दें कि इस मामले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है।

Tags: Rhea ChakrabortyRiya Chakrabortyरिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर
Previous Post

मलाइका अरोड़ा ने बताया मास्क पहनने का सही तरीका

Next Post

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के 12 साल पूरे होने पर आज होगा सेलिब्रेशन

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
Next Post
तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 12 साल पूरे होने पर आज होगा सेलिब्रेशन

यह भी पढ़ें

child dead

छपरा रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद

08/01/2021
car bomb blast

अफगानिस्तान : काला-ए-नाव शहर बम ब्लास्ट में 2 की मौत, 2 घायल

08/11/2020
CM Bhagwant Mann

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version