• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटे संजीत का शव न मिला तो…. पिता ने कही यह बड़ी बात

Desk by Desk
29/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
लैब असिस्टेंट के अपहरण-हत्या

बेटे संजीत का शव न मिला तो.... पिता ने कही यह बड़ी बात

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर में लैब असिस्टेंट संजीत यादव के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक लाश नहीं मिली है। मृतक के पिता ने कहा कि अगर संजीत की लाश नहीं मिलती है तो हम आत्महत्या कर लेंगे। इस बीच मंगलवार को फॉरेंसिक टीम ने उस मकान की जांच की, जहां पर अपहरण के बाद संजीत को रखा गया था।

पुलिस की माने तो इसी मकान में 26/27 जून की रात को संजीत यादव की हत्या की गई थी। फॉरेंसिंक टीम को कमरे में जगह-जगह खून के धब्बे मिले हैं। जांच अधिकारी का दावा है कि अपराधियों ने कत्ल के बाद खून को धो दिया था, लेकिन हमारी जांच में खून के धब्बे मिल गए हैं। दो जगह खून के छींटे पड़े हैं। साथ ही एक साड़ी मिली है, जिस पर खून के धब्बे लगे हैं।

कानपुर में अपहरण के बाद लैब टेक्नीशियन की हत्या, पुलिस फिर सवालों के कठघरे में

गौरतलब है कि 22 जून की शाम को संजीत यादव का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने फिरौती देने के लिए कहा था। इसके बाद परिजनों ने गहने-जेवर बेचकर पैसे इकट्ठा किए और अपहरणकर्ताओं की बताई जगह पर फेंक दिया।

फिरौती देने के बाद भी संजीत यादव की हत्या कर दी गई। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं को तीस लाख रुपये नहीं मिले। संजीत की बहन का कहना है कि अगर पैसे अपहरणकर्ताओं को नहीं मिले तो पुलिस ने खा लिए होंगे। खैर इस मामले में अब तक पांच हत्यारोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

कानपुर में अपहृत युवक की हत्या में ‘कौन’ पुलिस को सार्थक क़दम उठाने से रोक रहा है?

योगी सरकार ने एसपी समेत एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, एक एसआई को सस्पेंड भी किया गया है। एसएसपी का ट्रांसफर करके नए एसएसपी को पोस्ट किया गया है, लेकिन अभी तक संजीत की लाश नहीं मिली है। संजीत के पिता चमन लाल का कहना है कि जब तक संजीत की लाश नहीं मिलती, हमें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है।

संजीत यादव के पिता चमन लाल ने कहा कि मकान में भी पुलिस ड्रामा कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही लाश नहीं मिली तो हम आत्महत्या तक कर सकते हैं। इससे पहले परिवार ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। परिवार का कहना है कि हमें पुलिस पर भरोसा नहीं है।

Tags: 24ghante online.comLab Assistant kidnapping-murderpolice not found Sanjit's bodySanjit's body not destroyed yetSanjit's murder after kidnappingपुलिस को नहीं मिला संजीत का शवलैब असिस्टेंट के अपहरण-हत्यासंजीत का अपहरण के बाद हत्यासंजीत का शव अभी तक बरबाद नहीं
Previous Post

मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post

यूएई में राफेल के पास समुद्र में ईरान ने गिराई मिसाइलें

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
राफेल लड़ाकू विमान

यूएई में राफेल के पास समुद्र में ईरान ने गिराई मिसाइलें

यह भी पढ़ें

Dudhwa National Park

दुधवा नेशनल पार्क यूपी इको टूरिज्म का नया हब बनने को तैयार

17/11/2025
UCC

UCC Ordinance लागू, लिव-इन रिलेशनशिप पर कानून हुआ और सख्त

27/01/2026
Manav Sampada Portal

प्रॉपर्टी का नहीं दिया ब्यौरा, नहीं मिलेगा प्रमोशन.. योगी सरकार का सख्त फरमान

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version