• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई शिक्षा नीति : स्कूली शिक्षा में 10+2 खत्म, 5+3+3+4 की नई व्यवस्था होगी लागू

Desk by Desk
29/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है। नई शिक्षा नीति में 10+2 के फार्मेट को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। आइए हम इसके बारे में आपको विस्तार से समझाते हैं।

नई शिक्षा नीति में 10+2 के फार्मेट को पूरी तरह खत्म कर 5+3+3+4 फार्मेट में ढाला गया

अब इसे 10+2 से बांटकर 5+3+3+4 फार्मेट में ढाला गया है। इसका मतलब है कि अब स्कूल के पहले पांच साल में प्री-प्राइमरी स्कूल के तीन साल और कक्षा 1 और कक्षा 2 सहित फाउंडेशन स्टेज शामिल होंगे। फिर अगले तीन साल को कक्षा 3 से 5 की तैयारी के चरण में विभाजित किया जाएगा।

रेलवे का बड़ा तोहफा, अगले 3 साल में चलेंगी 44 वंदे भारत ट्रेन

इसके बाद में तीन साल मध्य चरण (कक्षा 6 से 8) और माध्यमिक अवस्था के चार वर्ष (कक्षा 9 से 12)। इसके अलावा स्कूलों में कला, वाणिज्य, विज्ञान स्ट्रीम का कोई कठोर पालन नहीं होगा, छात्र अब जो भी पाठ्यक्रम चाहें, वह ले सकते हैं।

नई श‍िक्षा नीति के कुछ खास प्वाइंट्स

  • शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक करने पर जोर।
  • प्रत्येक छात्र की क्षमताओं को बढ़ावा देना प्राथमिकता होगी।
  • वैचारिक समझ पर जोर होगा, रचनात्मकता और महत्वपूर्ण सोच को बढ़ावा मिलेगा।
  • छात्रों के लिए कला और विज्ञान के बीच कोई कठिनाई, अलगाव नहीं होगा।
  • नैतिकता, संवैधानिक मूल्य पाठ्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होंंगी।

नई शिक्षा नीति के कुछ अन्य महत्वपूर्ण पहलू

  • 2040 तक सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को मल्टी सब्जेक्ट इंस्टिट्यूशन बनाना होगा जिसमें 3000 से अधिक छात्र होंगे।
  • 2030 तक हर जिले में या उसके पास कम से कम एक बड़ा मल्टी सब्जेक्ट हाई इंस्टिट्यूशन होगा।
  • संस्थानों का पाठ्यक्रम ऐसा होगा कि सार्वजनिक संस्थानों के विकास पर उसमें जोर दिया जाए।
  • संस्थानों के पास ओपन डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रम चलाने का विकल्प होगा।
  • उच्च शिक्षा के लिए बनाए गए सभी तरह के डीम्ड और संबंधित विश्वविद्यालय को सिर्फ अब विश्वविद्यालय के रूप में ही जाना जाएगा।
  • मानव के बौद्धिक, सामाजिक, शारीरिक, भावनात्मक और नैतिक सभी क्षमताओं को एकीकृत तौर पर विकसित करने का लक्ष्य।

गुणवत्ता योग्यता अनुसंधान के लिए एक नया राष्ट्रीय शोध संस्थान बनेगा

नई शिक्षा नीति में संगीत, दर्शन, कला, नृत्य, रंगमंच, उच्च संस्थानों की शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। स्नातक की डिग्री 3 या 4 साल की अवधि की होगी। एकेडमी बैंक ऑफ क्रेडिट बनेगी, छात्रों के परफॉर्मेंस का डिजिटल रिकॉर्ड इकट्ठा किया जाएगा। 2050 तक स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणाली के माध्यम से कम से कम 50 फीसदी शिक्षार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा में शामिल होना होगा। गुणवत्ता योग्यता अनुसंधान के लिए एक नया राष्ट्रीय शोध संस्थान बनेगा, इसका संबंध देश के सारे विश्वविद्यालय से होगा।

Tags: education policy 2020education policy newshrd education policyHRD ministryhrd ministry education policy 2020hrd ministry livehrd ministry live newslive hrd ministryMHRDmhrd education policynational education policynational education policy 2020new education policynew education policy 2020new education policy 2020 newsnew education policy newsNew national education policyनई शिक्षा नीति
Previous Post

रेलवे का बड़ा तोहफा, अगले 3 साल में चलेंगी 44 वंदे भारत ट्रेन

Next Post

भारत ने लिया बड़ा फैसला, हिंद महासागर में ड्रैगन की हर साजिश का देगा मुंहतोड़ जवाब

Desk

Desk

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
भारत ने लिया बड़ा फैसला

भारत ने लिया बड़ा फैसला, हिंद महासागर में ड्रैगन की हर साजिश का देगा मुंहतोड़ जवाब

यह भी पढ़ें

विरोध प्रदर्शन

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों ने कट-ऑफ के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

12/10/2020
Digvijay Singh

कोरोना पॉजिटिव हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, खुद को किया आइसोलेट

20/08/2024

यूएई फतवा काउंसिल ने कोविड टीके को बताया जायज, ‘पोर्क’ के चलते उठा था सवाल

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version