• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में ऐसा दिखेगा भव्य राम मंदिर, प्रस्तावित मॉडल की फोटो जारी

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल Proposed model of Ram temple

राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विशेष मुहूर्त में भूमि पूजन करेंगे। इस बेहद ही खास मौके के लिए अयोध्या को पूरी तरह से सजा दिया गया है। साथ ही सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। भूमि पूजन के साथ ही सबके जहन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर राम मंदिर दिखेगा कैसे? इस सवाल का जवाब देने की कोशिश श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की है।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर भव्यता और दिव्यता की अद्वितीय कृति के रूप में विश्व पटल पर उभरेगा।

मन्दिर के आंतरिक और बाह्य स्वरूप के कुछ और चित्र।

Shri Ram Janmbhoomi Mandir will be the manifestation of divinity and grandeur.

Some more pictures of the proposed structure. pic.twitter.com/dbwlqRbQS9

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 4, 2020

ट्रस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के प्रस्तावित मॉडल के कुछ चित्र साझा किए गए हैं। मंगलवार को ट्रस्ट ने इन तस्वीरों को जारी करते हुए लिखा, ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर विश्व में भारतीय स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण होगा। श्री राम जन्मभूमि मंदिर भव्यता और दिव्यता की अद्वितीय कृति के रूप में विश्व पटल पर उभरेगा।’ ट्रस्ट ने कुल आठ तस्वीरें जारी की हैं। इसमें मंदिर के मॉडल के साथ ही मंदिर के अंदर और बाहर के स्वरूप की तस्वीरें हैं।

ट्रस्ट द्वारा जारी की गई तस्वीर विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रस्तावित मॉडल से मिलती-जुलती है

ट्रस्ट द्वारा जारी की गई तस्वीर विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रस्तावित मॉडल से मिलती-जुलती है। हालांकि इसमें काफी बदलाव किया गया है। शुरुआत में ही वीएचपी ने दावा किया था कि हमारे ही मॉडल के अनुसार राम मंदिर का निर्माण होगा। ट्रस्ट ने तस्वीरों को जारी कर बताने की कोशिश की है कि बन जाने के बाद भव्य राम मंदिर किस तरह दिखेगा।

बता दें कि 18 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल में बदलाव का फैसला किया गया था। पहले मंदिर की ऊंचाई 128 फीट तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 161 फीट कर दिया गया। इसके अलावा पहले गर्भगृह के पास तीन गुबंद बनाने की बात थी, लेकिन नए मॉडल में पांच गुबंद हैं। राम मंदिर करीब साढ़े तीन साल में बनकर तैयार होगा।

मंदिर परिसर में 45 एकड़ में बनेगा राम कथा कुंज

राम जन्मभूमि मंदिर के चार द्वार होंगे जो चारों दिशाओं में खुलेंगे। मंदिर में कुल तीन तल होगा। राम मंदिर परिसर में रामकथा कुंज 45 एकड़ में बनेगा। साथ ही साथ ही मंदिर परिसर में धर्मशाला और गौशाला बनाने का भी प्रस्ताव है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कई वर्षों से पत्थर इकट्ठा कर अयोध्या में रखा गया है। काफी की तराशी की जा चुकी है। पुराने पत्थरों की सफाई के लिए दिल्ली की एक कंपनी को जिम्मा दिया गया है।

बता दें कि राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए 5100 कलश तैयार किए गए हैं। आज और कल अयोध्या में उन कलशों में दीप जलाए जाएंगे।

मुख्य पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही निर्धारित शुभ मुहूर्त में करेंगे। यह मुहूर्त 32 सेंकेड का है, जो मध्याह 12 बजकर 44 मिनट आठ सेकेंड से लेकर 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकेंड के बीच है। बताया गया कि षोडश वरदानुसार 15 वरद में ग्रह स्थितियों का संचरण शुभ और अनुकूलता प्रदान करने वाला है।

Tags: ayodhya ram mandirhindi newsModel of Ram Mandirnews in hindipm modiProposed model of Ram templeram janmabhoomi templeram mandirRam Mandir Bhoomi PujanShri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trustअयोध्या राम मंदिरपीएम मोदीराम जन्मभूमि मंदिरराम मंदिरराम मंदिर का प्रस्तावित मॉडलराम मंदिर का मॉडलराम मंदिर भूमि पूजनश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
Previous Post

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने जीती कोरोना की जंग

Next Post

चीन को बड़ा झटका, इस बार IPL 2020 का ViVo स्पांसर नहीं होगा

Desk

Desk

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Next Post

चीन को बड़ा झटका, इस बार IPL 2020 का ViVo स्पांसर नहीं होगा

यह भी पढ़ें

Know how bank fraud is done with QR code, SBI cautioned customers

जानिए कैसे होता है QR कोड से बैंक फ्रॉड, SBI ने किया ग्राहकों को सावधान

04/05/2021
murder

लहूलुहान अवस्था में मिला वृद्ध का शव, हत्या का मुकदमा दर्ज

27/01/2022
Double Chin

खूबसूरती में खलल डालती हैं डबल चिन, ये उपाय करेंगे इसे कम

26/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version