• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जंगल में फैली आग की तरह व्यवहार करते हैं ऐसे स्वभाव वाले मनुष्य

Desk by Desk
06/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार दुष्ट व्यक्ति किसी का भी बुरा कर सकते हैं इसी पर आधारित है।

“वन की अग्नि चन्दन की लकड़ी को भी जला देती है, अर्थात दुष्ट व्यक्ति किसी का भी अहित कर सकते हैं।” आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का मतलब है कि जंगल की आग हमेशा ठंडक देने वाली चंदन की लकड़ी को भी जला देती है ठीक इसी प्रकार से दुष्ट व्यक्ति जब बुरा करने पर उतर आता है तो वो किसी का भी बुरा कर सकता है। यहां पर आचार्य कहना चाहते हैं कि किसी कारणवश जब जंगल में आग लग जाती है तो वो अपनी चपेट में सभी लकड़ियों को ले लेता है। उस वक्त जंगल में फैली आग ये नहीं देखती कि उसे किसे अपनी चपेट में लेना है या नहीं। आग की प्रवृत्ति सब कुछ जलाकर खाक करने की होती है। वो अपनी चपेट में चंदन की लकड़ी को भी ले लेती है।

चंदन की लकड़ी की तासीर ठंडी होती है। यानी कि बाकी लकड़ियों की तुलना में सबसे ठंडी चंदन की लकड़ी होती है। इसी वजह से मनुष्य की मृत्यु के बाद उसकी चिता के लिए चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। ताकि मरने के बाद उसका मन शांत रहे। लेकिन ये ठंडी प्रवृत्ति वाली लकड़ी भी जंगल में आग लगने पर खुद को बचा नहीं पाती और आग की चपेट में आकर भस्म हो जाती है। ठीक इसी प्रकार जब किसी व्यक्ति के मन में दुष्टता यानी कि छलकपट, राग द्वेष भरा होता है तो वो बुरा करने वक्त ये नहीं सोचता कि वो किसका बुरा करने जा रहा है। वो बस अपनी प्रवृत्ति के अनुरूप ही काम करता है।

ऐसा करने पर उसकी चपेट में कई बार ऐसे व्यक्ति आ जाते हैं जो स्वभाव के भले होते हैं। लेकिन दुष्ट व्यक्ति उनके साथ ही बुरा ही व्यवहार करता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि दुष्ट व्यक्ति अगर अपनी दुष्टता पर उतर आए तो वो किसी का भी अहित कर सकता है।

Tags: chanakyachanakya niti life lessonschanakya niti quoteschanakya quoteschanakya storiesJeevan Mantrashort note on chanakyaचाणक्य नीतिचाणक्य ने अनमोल विचारसफल जीवन के लिए फॉलो करें चाणक्य के विचार
Previous Post

प्रियंका के बयान से हैरानी नहीं, कांग्रेस ने हमेशा नरम हिंदुत्व की रणनीति अपनाई : विजयन

Next Post

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर नजर आया राम मंदिर का डिजिटल बिलबोर्ड, देखे video

Desk

Desk

Related Posts

Hair
फैशन/शैली

बालों की हर समस्या का रामबाण इलाज है ये औषधि, इस्तेमाल करते ही दिखेगा रिजल्ट

08/07/2026
Spots
फैशन/शैली

आपकी रसोई में छिपा है खूबसूरती का राज

08/07/2026
Hair Fall
फैशन/शैली

झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, मिलेंगे लंबे घने बाल

08/07/2026
Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
health
फैशन/शैली

इस उम्र के पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

08/07/2026
Next Post
टाइम स्क्वायर पर राम मंदिर

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर नजर आया राम मंदिर का डिजिटल बिलबोर्ड, देखे video

यह भी पढ़ें

meams

केकेआर के खिलाफ हार के बाद केदार जाधव और धोनी के लिए बन रहे मजेदार Memes

08/10/2020
Anil Tiwari arrested for cheating crores of rupees

दस माह में धन दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाला अरेस्ट

05/07/2025
rape penailty

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को 14 साल की कठोर कारावास की सजा

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version