• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Happy Birthday Kajol: जानें अजय देवगन और काजोल की बेहद दिलचस्प लव-स्टोरी

Desk by Desk
05/08/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
कजोल अजय देवगन

कजोल अजय देवगन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| आज बॉलीवुड की चुलबुली काजोल का 47वां जन्मदिन है। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुम्बई में हुआ था। इनकी मां तनुजा है और पिता दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी थे। काजोल ने अजय देवगन से शादी की हैं। इन्होंने साल 1999 में उनसे शादी की थी। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की शानदार जोड़ी कही जाती है। इन दोनों कलाकारों के बच्चे बेटी न्यासा और बेटे युग हैं। आज काजोल के जन्मदिन के पर जानेंगे उनसे जुड़ीं खास बातों के बारें…

जानिए सुशांत केस में क्वारंटइन होने के डर से कैसे काम कर रही है बिहार पुलिस

काजोल अजय से कैसे मिली और उनसे कैसे प्यार हुआ ये बातें काजोल ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के साथ बातचीत में बताया था कि मैं जब पहली बार अजय से मिली थी तो मिलने से 10 मिनट पहले तक मैं उनकी बुराई कर रही थी। दरअसल हुआ ऐसा था कि हम 25 साल पहले फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर मिले थे। मैं शॉट के लिए रेड्डी थी और मैंने पूछा कि मेरा हीरो कहां है? किसी ने अजय की तरफ इशारा किया और मुझे बताया कि वह उस तरफ बैठे हुए हैं। अजय, एक कोने में अजीब ढंग से बैठे हुए थे। और मजे की बात ये थी कि मैं उनसे मिलने से 10 मिनट पहले तक उनकी बुराई कर रही थी। इसके बाद हम दोनों ने एक-दूसरे से बात करनी शुरू की और हम दोस्त बने।

काजोल आगे कहती हैं कि जब हम मिले तो हम दोनों ही किसी दूसरे व्यक्ति को डेट कर रहे थे। लेकिन बाद में दोनों के बीच बात बनती नजर आई। अजय से मैंने अपने उस समय जो ब्वॉयफ्रेंड हुआ करता था, उसके बारे में बुराई की थी। जल्द ही, उससे मेरा ब्रेकअप हुआ और अजय का अपनी गर्लफ्रेंड से। चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करनी तय की। अजय के माता-पिता शादी के लिए मान चुके थे, लेकिन मेरे पिता ने मेरे से 4 दिन तक बात नहीं की थी, क्योंकि वह चाहते थे कि मैं अपने करियर पर फोकस करूं। लेकिन, मैं अजय से शादी करने के लिए अड़ी हुई थी, बाद में मैंने अपने पिता को मना लिया था।

बॉलीलुड करियर और अवार्ड

काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। इसके बाद काजोल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी।

सुशांत केस डिनो मोरिया ने कहा- 13 जून के दिन मेरे यहां पार्टी नहीं हुई

काजोल ने अपने फिल्मी सफर में बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तानाजी सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों दिलों को जीता है।  फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सिर्फ शाहरुख- काजोल की ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म के अलावा काजोल को फिल्म कुछ कुछ होता, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है। काजोल की फिल्म गुप्त साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनका किरदार नकारात्मक था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का पुरस्कार मिला था। इतना ही नहीं काजोल को साल 2011 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Tags: "Happy Birthday KajolkajolKajol Ajay Devgan's WeddingKajol BirthdayKajol Birthday Specialकजोलकजोल अजय देवगन की शादीकजोल जन्मदिनकजोल जन्मदिन स्पेशलहैप्पी बर्थडे काजोल
Previous Post

सुशांत केस डिनो मोरिया ने कहा- 13 जून के दिन मेरे यहां पार्टी नहीं हुई

Next Post

आदित्य ठाकरे के बाद अब सूरज पंचोली बोले- बेहतर होगा मैं इस मामले में कुछ ना बोलूं

Desk

Desk

Related Posts

Jacqueline Fernandez
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा

27/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Next Post
सूरज पंचोली सुशांत सिंह राजपूत

आदित्य ठाकरे के बाद अब सूरज पंचोली बोले- बेहतर होगा मैं इस मामले में कुछ ना बोलूं

यह भी पढ़ें

सारा और श्रद्धा का ड्रग्स लेने से इनकार Sara and Shraddha refuse to take drugs

सारा और श्रद्धा का ड्रग्स लेने से इनकार ,बोलीं- सुशांत की पार्टी में सिर्फ ड्रिंक्स होते थे सर्व

26/09/2020
Abhishek Prakash

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, इन्वेस्ट यूपी के CEO सस्पेंड; रह चुके हैं लखनऊ के DM

20/03/2025
cm yogi

बेईमान राजनीतिक दलों ने यूपी को बनाया था बीमारू राज्य- मुख्यमंत्री

27/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version