• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आदित्य ठाकरे के बाद अब सूरज पंचोली बोले- बेहतर होगा मैं इस मामले में कुछ ना बोलूं

Desk by Desk
05/08/2020
in मनोरंजन
0
सूरज पंचोली सुशांत सिंह राजपूत

सूरज पंचोली सुशांत सिंह राजपूत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में लगातार नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी मामला काफी गर्माया हुआ है। एक ओर दिवंगत एक्टर की सुसाइड को लेकर अलग-अलग तरह की थ्योरी सामने आ रही है। तो वहीं, मामले की जांच में जुटी बिहार पुलिस को रोड़े अटका रही मुंबई पुलिस के रवैये पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस बीच इस केस में एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम भी सामने आ रहा है। इस केस में सूरज पंचोली  का नाम आते ही एक्टर सामने आकर सफाई दी है और कहा है कि इस केस से उनका कुछ नहीं लेना देना है।

जानिए सुशांत केस में क्वारंटइन होने के डर से कैसे काम कर रही है बिहार पुलिस

एक इंटरव्यू के दौरान सूरज पंचोली बात करते हुए कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बेवजह घसीटा जा रहा है। लेकिन मेरा मानना है कि इस मामले से मैं जितना दूर रहूंगा उतना ही मेरे लिए बेहतर होगा। उन्हें जो करना है वो कर सकते हैं। शुक्रिया मेरा बयान लेने के लिए। सूरज आगे कहते हैं कि अगर इस केस से संबंधित मेरे पास कुछ भी सूचना होगी तो मैं जरूर बताउंगा।

बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता नारायण राणे ने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस के साथ-साथ एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को भी निशाने पर लिया और कहा था कि सूरज पंचोली के घर पर पार्टी थी और सुशांत सिंह राजपूत से घर पर कुछ दूर ही डीनो मोरिया का घर है। डीनो मोरिया के घर बहुत सारे मंत्री आते रहते हैं। 13 जून को उनके घर भी पार्टी थी, जिसके बाद सभी लोग डीनो मोरिया के घर से निकलकर सीधे सुशांत के घर गए थे।

इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा ये…

बता दें कि बयान के पहले भी  सूरज पंचोली नेअपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के जरिए एक लंबी-चौड़ी स्टोरी पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कुछ खबरों को अफवाह बताते हुए उसका खंडन किया था। साथ ही जिस तरह से लोग सुशांत को लेकर पोस्ट साझा कर रहे हैं। उस पर भी उन्होंने अपनी राय रखी थी।

Happy Birthday Kajol: जानें अजय देवगन और काजोल की बेहद दिलचस्प लव-स्टोरी

सूरज पंचोली हैं अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था कि इस समय मैं कई ऑनलाइन गलत रिपोर्ट और मैसेज देख रहा हूं, जो वाकई बहुत ही ज्यादा दर्दनाक हैं। ये रिपोर्ट्स मेरी और सुशांत की लड़ाई को लेकर हैं। फिलहाल मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ऐसी बकवास और निराधार अफवाह कौन फैला रहा है’। ‘मेरे और सुशांत को लेकर सिर्फ अच्छी यादे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हम दोनों ही एक-दूसरे को भाई कहकर बुलाते थे। यहां तक कि अभी तक मेरे और उनके बीच की सारी अच्छी और मस्ती भरी यादें ही थीं। वो मेरे साथ बहुत अच्छे से पेश आते थे। यहां तक कि उन्हें मैं अपने सीनियर की तरह सम्मान देता था। और तो और मैं उनके काम का खुद बहुत बड़ा फैन था।

वहीं इस मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का भी नाम इस मामले में सामने है। ऐसी खबरों पर तुरंत रिएक्ट करते हुआ आदित्य ठाकरे ने अपनी ओर से बकायदा एक लिखित बयान जारी किया है। इस बयान के बारे में समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर बताया है। बयान के मुताबिक आदित्य ठाकरे की ओर से कहा गया है, ‘लोग व्यक्तिगत रूप से मुझ पर और ठाकरे परिवार के सदस्यों पर कीचड़ उछाल रहे हैं…. मेरा किसी भी तरीके से #सुशांतसिंहराजपूत की मौत से कोई संबंध नहीं है। यह किसी की मौत पर राजनीति है’।  आदित्य ठाकरे की ओर से जारी हुआ ये बयान आप नीचे देख सकते हैं।

Tags: Aditya Thackeray son of CM Uddhav ThackerayBJP leader Narayan RaneDino MoreaSuraj PancholiSuraj Pancholi said nothing to do with Sushant caseSuraj Pancholi statementSuraj Pancholi Sushant Singh Rajput suicideडीनो मोरियाबीजेपी नेता नारायण राणेसीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरेसूरज पंचोलीसूरज पंचोली का बयानसूरज पंचोली ने कहा सुशांत केस से कोई लेना देना नहींसूरज पंचोली सुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

Happy Birthday Kajol: जानें अजय देवगन और काजोल की बेहद दिलचस्प लव-स्टोरी

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत केस में CCTV कंपनी के मालिक ने खोला राज

Desk

Desk

Related Posts

Chhavi Varshney
Main Slider

23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी गंवाई जान

26/08/2026
Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
Poonam Dhillon
मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

22/08/2026
Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
Next Post

सुशांत सिंह राजपूत केस में CCTV कंपनी के मालिक ने खोला राज

यह भी पढ़ें

India

10 मार्च को होगा भारत-न्यूजीलैंड महिला वर्ल्ड कप 2022 का 8वां मुकाबला

09/03/2022
Rahul Gandhi

झूठे उत्सव व खोखले भाषण नहीं, देश को समाधान दो : राहुल

22/04/2021
Attack on the police team

गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version