• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से किन-किन चीजों को सीखना है लाभदायक

Desk by Desk
07/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
जन्‍माष्‍टमी

जन्‍माष्‍टमी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। जन्माष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है। यह त्योहार हर साल भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 12 अगस्त को पड़ रही है। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण जीवन के प्रबंधन में श्रेष्ठ स्थान रखते हैं। उनके जीवन से प्रेम के साथ-साथ जीवन के सबसे खराब दौर में कैसे अच्छा परिणाम पाएं इसका प्रबंधन भी हम सीख सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हम किन-किन चीजों को सीख सकते हैं।

अपने जन्म से लेकर लीला समाप्ति तक, अपने पूरे अवतार के समय तक भगवान श्रीकृष्ण ने कई संघर्षों को सुलझाया और देखा भी। परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने की कला सिर्फ श्रीकृष्ण में ही थी। इसलिए हम आपको बताने जा रहे श्रीकृष्ण की उन बातों के बारे में जिनसे आप अपने जीवन के कठिन समयों में श्रेष्ठ फल पा सकते हैं।

पढ़ाई रचनात्मक होनी चाहिए

भगवान श्रीकृष्ण ने 64 दिन में 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त कर लिया था। श्रीकृष्ण ने वैदिक कलाओं के साथ-साथ दूसरी कलाएं भी सीखी थीं। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे आपके व्यक्तित्व का रचनात्मक विकास हो। श्रीकृष्ण ने 64 कलाओं के साथ-साथ संगीत, नृत्य व युद्ध की भी कला सिखा था।  बच्चों में केवल कोरा ज्ञान ना भरें।

मन शांत और दिमाग स्थिर रखें

एक बार पांडवों के राजसूय यज्ञ में शिशुपाल कृष्ण को अपशब्द कहता रहा। वह छोटा भाई था, लेकिन बोलते-बोलते उसने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। सभा में मौजूद सभी लोग क्रोधित थे लेकिन भगवान श्रीकृष्ण शांत थे और मुस्कुरा रहे थे। एक बार कृष्ण शांति दूत बनकर दुर्योधन के पास गए तो उसने कृष्ण का बहुत अपमान किया। कृष्ण शांत रहे। इसलिए अगर हमारा दिमाग स्थिर है और मन शांत है तभी हम कोई सही निर्णय ले पाएंगे। गुस्से में हमेशा नुकसान होता है।

श्रेय लेने से बचें

भगवान श्रीकृष्ण ने दुनिया के कई राजाओं को हराया था। लेकिन कभी किसी राजा का सिंहासन छीना नहीं। कृष्ण के पूरे जीवन में कभी ऐसा नहीं हुआ कि उन्होंने किसी राजा का सिंहासन छीना हो बल्कि दूसरे अच्छे लोगों को वहां के सिंहासन पर बैठाया। वह कभी किंग नहीं बनें बल्कि किंगमेकर की भूमिका निभाई। भगवान श्रीकृष्ण ने पूरा युद्ध कूटनीति से लड़ा पांडवों को सलाह देते रहे, लेकिन जीतने का श्रेय भीम और अर्जुन को दिया।

तनाव और दबाव में ही श्रेष्ठ ज्ञान बाहर आता है

कुरुक्षेत्र के मैदान में जब दुश्मनों की सेना युद्ध के लिए तैयार थी तब श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो भी ज्ञान दिया, वो दुनिया का श्रेष्ठ ज्ञान में से एक है। गीता की उत्पत्ति युद्ध के मैदान में हुई थी। जीवन की अच्छी बातें तनाव और दबाव में ही होती हैं। अगर आप दिमाग को शांत रखने की कोशिश करेंगे तो कठिन समय में भी आप अच्छा परिणाम पा सकते हैं।

Tags: janamsakhijanmashtami 2020janmashtami kab ki hai 2020Krishna JanmashtamiKrishna Janmashtami2020जन्‍माष्‍टमीजन्माष्टमी 2020जन्माष्टमी कब की हैजन्माष्टमी कब है 2020
Previous Post

प्याज से फैल रहा सैल्मोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण, जारी किया अलर्ट

Next Post

केजरीवाल सरकार ने LG को पुनः भेजा दिल्ली में जिम, साप्ताहिक बाजार खोलने का प्रस्ताव

Desk

Desk

Related Posts

Blackheads
फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स पर आजमाएं ये चीजें, दिखेगा असर

10/11/2025
Drinking Water
फैशन/शैली

सोने से पहले पानी पीना होता है फायदेमंद

10/11/2025
coat paint
फैशन/शैली

कपड़े खरीदते समय पुरुष इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
amla
फैशन/शैली

बेजान बालों के लिए संजीवनी बूटी है आंवला

10/11/2025
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन से है शर्मिंदा, जानें चमकाएंगे ये नुस्खें

10/11/2025
Next Post

केजरीवाल सरकार ने LG को पुनः भेजा दिल्ली में जिम, साप्ताहिक बाजार खोलने का प्रस्ताव

यह भी पढ़ें

BJP leader accused of rape

कलयुगी मां ने प्रेमी से करवाया रेप, पीड़ित बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

19/06/2021
arrested

चोरी के वाहन समेत शातिर चोर गिरफ्तार

15/05/2022
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अमीरों के चारण बनकर, जो बैठे हैं दरबारों में, झूठ फैलाने निकले वो गांव, गली, चौपालों में: अखिलेश

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version