• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AKTU में बीटेक की ऑनलाइन प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 अगस्त तक

Desk by Desk
06/08/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| एकेटीयू बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों का वाइया और प्रयोगात्मक परीक्षाएं गुरुवार से ऑनलाइन शुरू हो रही हैं, जो कि 20 अगस्त तक चलेंगी। एक बैच में चार से पांच छात्रों की परीक्षाएं ली जाएंगी। एकेटीयू ने परीक्षाओं को लेकर कॉलेजों को गाइडलाइन जारी कर दी है। साथ ही छात्रों को परीक्षा का दिन व समय भी बताने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एकेटीयू ने बीटेक समेत अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों का वाइवा और प्रयोगात्मक परीक्षा ऑनलाइन कराने के निर्देश जारी किए हैं।

9 अगस्त से शुरू होगा हिना खान का शो ‘नागिन 5’

डीन यूपी प्रो. सुबोध वैरिया ने बताया कि छात्रों को सिर्फ एक ही प्रायोगात्मक प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना होगा। इसी के आधार पर वाइवा भी होगा। प्रो. वैरिया ने बताया कि परीक्षकों की सूची कॉलेजों को भेज दी गई है। संस्थान अपना आंतरिक परीक्षक नियुक्त करके भी छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा करा सकता है। अगर किसी वजह से परीक्षक ऑनलाइन उपस्थित न हो तो संस्थान को इसकी जानकारी विवि को देना होगी। प्रोजेक्ट थीसिस में छात्रों को प्रयोगशाला व बाहरी प्रोजेक्ट न दिए जाने के निर्देश हैं। छात्र सिर्फ सॉफ्टवेयर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। कोई छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाता है तो वह अपनी परीक्षा कॉलेज खुलने पर दे सकता है।

राज्य प्रवेश परीक्षा के तहत होने वाली एमटेक, एमफार्मा व एमआर्क की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र गुरुवार से यूपीएसईई की वेबसाइट पर मिलेंगे। परीक्षा 11 अगस्त को होगी। एमटेक, एमफार्मा व एमआर्क में दाखिले के लिए करीब 2400 आवेदन आए हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए एआई प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा। 20 छात्रों पर एक परीक्षक नजर रखेगा। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर छात्र की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। परीक्षा एमसीक्यू आधारित होगी। छात्रों को दो घंटे में सौ सवालों के जवाब देने होंगे।

बप्पा श्री नारायण वोकेशनल महाविद्यालय (बीएसएनवी) में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। स्नातक के लिए 22 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं। वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रम के लिए 31 अगस्त तक आवेदन होंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया इस वर्ष कोविड-19 को देखते हुए कॉलेज में 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट से आवेदन होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018, 2019 और 2020 में 12वीं पास करने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। इसके पहले के वर्षों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

देखे सपना चौधरी का यह गाना ‘तालिबान का कानून’, सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

सत्र 2020-21 के लिए नेशनल पीजी कॉलेज में भी दाखिले मेरिट पर लिए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कॉलेज ने यह फैसला किया है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि कोविड 19 को देखते हुए इस बार यह बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में नए सत्र में  एमए अंग्रेजी का कोर्स शुरू किया जा रहा है। इसमें एक सेमेस्टर की फीस 10 हजार रुपए तय की गई है। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन आवेदन की तिथि 15 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त करने पर विचार कर रहा है।

Tags: "Dr. APJ Abdul Kalam Technical University#एकेटीयूAKTUaktu btech examaktu btech practicle examAKTU examaktu mcq examfinal year examsMultiple Choice Questionsugc guidelinesएकेटीयू परीक्षाफाइनल ईयर परीक्षाबहुविकल्पीय प्रश्नयूजीसी गाइडलाइन्स
Previous Post

देखे सपना चौधरी का यह गाना ‘तालिबान का कानून’, सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

Next Post

मुंबई यूनिवर्सिटी की पहली मेरिट लिस्ट आज जारी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Next Post
मुंबई यूनिवर्सिटी

मुंबई यूनिवर्सिटी की पहली मेरिट लिस्ट आज जारी

यह भी पढ़ें

Transfer

UPTET पेपर लीक के बाद शिक्षा विभाग में ट्रांसफर, अनिल भूषण होंगे परीक्षा नियामक प्राधिकारी

01/12/2021
petrol

पेट्रोल-डीजल के कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, फटाफट चेक करें आज के रेट

03/05/2021
डीजीपी एच सी अवस्थी

माफिया अपराधियों का गैंग चार्ट आदि विवरण संकलित कर डोजियर तैयार करें : डीजीपी

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version