• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला क्रिकेट 2021 में होने वाला वनडे विश्व कप हुआ स्थगित

Desk by Desk
08/08/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई| भारत ने 2021 में होने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप की मेजबानी को बरकरार रखा है जबकि ऑस्ट्रेलिया 2022 संस्करण की मेजबानी करेगा। महिला क्रिकेट को हालांकि बड़ा झटका लगा है, क्योंकि विश्व कप एक साल के लिए टल गया है। न्यूजीलैंड में छह फरवरी से सात मार्च 2021 तक होने वाले महिला वनडे विश्व कप को 2022 तक स्थगित कर दिया गया है। विश्व कप को लेकर ये सभी महत्वपूर्ण फैसले आईसीसी बिजनेस कॉपोर्रेशन ने शुक्रवार को अपनी वचुर्अल बैठक में लिए, जो अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का व्यवसाय विकास खंड है।

सरफराज अहमद के मैदान पर जूते और पानी लाने पर भड़के शोएब अख्तर

आईसीसी को कोरोना के प्रकोप के चलते महिला विश्व कप को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। एक महीने के अंदर विश्व कप को स्थगित करने का यह दूसरा फैसला है। जुलाई में आईसीसी बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष होने वाले विश्व कप को स्थगित किया था।

वहीं, 2021 का विश्व कप भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होगा, जिसका फाइनल 14 नवम्बर को आयोजित होगा। ऑस्ट्रेलिया को अक्टूबर-नवम्बर 2020 में टी-20 विश्व कप की मेजबानी करनी थी, लेकिन जुलाई में आईसीसी ने इसे स्थगित कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया अब इस टूर्नामेंट की मेजबानी 2022 में अक्टूबर-नवम्बर में करेगा। इसका फाइनल 13 नवम्बर को होगा।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा, ”अब आईसीसी टूर्नामेंटों के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो गई है, जिससे सारे सदस्य देश स्थगित हुए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट का कार्यक्रम तैयार कर सकते हैं।”

टी20 विश्व कप 2021 का प्रारूप 2020 की तरह होगा और जिन टीमों ने क्वॉलिफाई किया था, वे भारत में 2021 में खेलेंगी। ऑस्ट्रेलिया में 2022 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए नये सिरे से क्वॉलिफिकेशन होगा। आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने पीटीआई को बताया, ”बीसीसीआई कभी भी 2022 में टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर उत्सुक नहीं था, क्योंकि 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना ही है।”

दिल्ली में बिजली वितरण कंपनी अपने ग्राहकों दे रही है छूट

आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा कि जब दुनिया के कई देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं तो क्वॉलिफायर समय पर कराना संभव नहीं था। महिला विश्व कप स्थगित होने से मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी भारतीय दिग्गजों के भविष्य को लेकर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है, जो 2021 में अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट खेलतीं।

Tags: AustraliaCoronavirusCOVID-19cricket cricket newsICCICC T20 World Cup 2021ICC T20 World Cup 2022IndiaNew ZealandWomen's cricketWomen's ODI World Cup 2021Women's ODI World Cup 2021 postponedWomen's ODI World Cup 2022आईसीसीआईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022न्यूजीलैंडमहिला क्रिकेटमहिला वनडे वर्ल्ड कप 2021महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021 स्थगितमहिला वनडे वर्ल्ड कप 2022
Previous Post

सरफराज अहमद के मैदान पर जूते और पानी लाने पर भड़के शोएब अख्तर

Next Post

रांची एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी,बड़ा हादसा टला

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
CM Dhami extends Janmashtami greetings.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

03/09/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

03/09/2026
Next Post
एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी

रांची एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी,बड़ा हादसा टला

यह भी पढ़ें

Atiq-Ashraf Murder Case

अतीक-अशरफ हत्याकांड: हटाए गए ACP धूमनगंज नरसिंह नारायण सिंह

18/04/2023
Corona

देश में कोरोना के ढाई लाख के पार नए मामले, 1501 मरीज कालकवलित

18/04/2021
protest against agriculture bills

कृषि कानून के विरोध में आज सड़कों पर उतरेंगे यूपी के किसान

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version