• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिशा सालियान मौत मामले में पैरेंट्स का चौंकाने वाला बयान, लगाया ये बड़ा आरोप

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
दिशा सालियान

दिशा सालियान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस को दिशा सालियान की मौत से जोड़ते हुए मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उन सभी चीजों को लेकर दिशा के पिता सतीश सालियान ने मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उनकी बेटी के नाम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर गलत और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया जा रहे हैं जिससे उनके परिवार की छवि भी खराब हो रही है। अब अपनी बेटी को लेकर दिशा की वसंती सालियान का एक बयान सामने आया है। उन्होंने उन बातों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें ये कहा जा रहा था कि दिशा अपने मौत के दिन पार्टी कर थीं और उनका उसी पार्टी में रेप हुआ था।

भारतीय सेना ने PoK में आतंकी ठिकाने किये तबाह, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

दिशा के पैरेंट्स ने बताया कि सबसे पहले तो हम भारत के लोगों से, सभी मीडिया, सोशल मीडिया, यूट्यूब और अन्य सभी से कहना चाहेंगे कि सब कुछ गलत है। सभी खबरें फर्जी और सिर्फ अफवाह हैं।

हमने अपना एकमात्र बच्चा खो दिया है, लेकिन अब ये मीडिया-सोशल मीडिया हमें मार देंगे। इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करते हैं कि ये सब रोकें। हम इस वजह से बुरी तरह से परेशान हैं। अब हमारे पास अपनी बेटी के खिलाफ इन सभी फर्जी खबरों को सुनने की सहन शक्ति नहीं बची है।

दिशा के पैरेंट्स का ये भी कहना है कि उनकी बेटी की बलात्कार और हत्या की बातें सब गलत है। इस मामले में दो बार बयान लिए गए हैं। मुंबई पुलिस के पास रिकॉर्ड के सभी कागज हैं।

हमने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है। मुंबई पुलिस अपना काम ठीक से कर रही है और इसलिए हम मुंबई पुलिस पर भरोसा करते हैं। हम पहले शांत थे, लेकिन मीडिया में हमारी बेटी को बदनाम किया जा रहा। हम और नहीं सह सकते। इसलिए मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे समझें कि सच्चाई क्या है।”

मां वसंती सालियान ने कही ये बात

दिशा की मां वसंती सालियान ने कहा कि मेरी बेटी को बदनाम करके अपना फायदा मत उठाइए। उसके साथ मत खेलिए। वह हमारी इकलौती संतान थी। हमने बेटी को खो दिया है। अब वह लोग उसकी छवि को बुरी तरह खराब कर रहे हैं। वह हमें इस तरह से परेशान करके हमें मार देना चाहते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि पुनीत वशिष्ठ मेरी बेटी के खिलाफ बहुत सारी गलत बातें लिख रहा है। उसने हमें सबसे ज्यादा परेशान किया है। उसने हमारी बेटी को बदनाम किया है। मैं उसके जैसे लोगों को दंडित करने का अनुरोध करती हूं। स्थिति इतनी खराब है कि लोग मीडिया से भरोसा खो देंगे। कोई भी खबर नहीं देखेगा।

सरकार ने स्कूल-कॉलेज को लेकर बनाई ये योजना, जल्द जारी होगी गाइडलाइन

क्या उन्होंने खुद मुंबई पुलिस की जांच को देखा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हां, हमने पूरी जांच देखी, हमने सभी दस्तावेजों की जांच की। उनके पास सभी सबूत हैं,लेकिन ये राजनेता इसके बीच आ रहे हैं। वे हमारी बेटी को न्याय दिलाने में देरी कर रहे हैं। मैं मुंबई पुलिस से जांच जल्द खत्म करने का अनुरोध करती हूं।

दिशा की मां ने बताया कि वे 5 जून से दिशा से रोज फोन पर बात कर रही थी। दिशा उनसे एक-एक बातें बताती थी। शूटिंग से लेकर दूसरी बातें भी। मां ने आगे बताया कि उस वक्त दिशा काफी टेंशन में थी, क्योंकि उसकी कोई डील कैंसिल हो गई थीं।

वो काम के सिलसिले में फोन पर लगातार बात करती थी। मैं कभी नहीं समझ पाई कि वो इतने तनाव में थी और इस तरह का कदम उठा सकती है। वो तनाव के कारण अंदर से टूट गई होगी और इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया होगा।

दिशा की मां ने बताया कि मेरी बेटी बहुत महत्वाकांक्षी थी

वसंती ने कहा कि उनकी बेटी बहुत महत्वाकांक्षी थी। वह इंडस्ट्री में बहुत बड़ी बनना चाहती थी। वह बहुत सपने देखती थी। हम सब भी खुश थे। वह अपनी इच्छा के अनुसार काम कर रही है। हमने हमेशा उसका समर्थन किया। वह बहुत अच्छी थी। वह रोहन राय से जल्द शादी करने वाली थी।

दोनों ही लॉकडाउन के बाद शादी करने की योजना बना रहे थे। पूरे लॉकडाउन रोहन हमारे साथ रहे थे। 4 जून को रोहन को एक प्रोजेक्ट मिला। इनडोर शूट के लिए मलाड हाउस लोकेशन को फाइनल किया गया। इसलिए दिशा और रोहन रॉय वहां गए। उसी के लिए रोहन को चेक भी मिला। जैसा कि लॉकडाउन के दौरान कोई काम नहीं था। ऐसे में इस ऑफर के बाद दोनों खुश थे, दिशा को भी बाहर जाने का मौका मिला। पूरे लॉकडाउन वह घर पर रही।

बता दें कि हाल ही में बीजेपी नेता नारायण राणे ने बयान देते हुए कह दिया था कि दिशा के साथ बलात्कार हुआ था। बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज उनकी मौत के कसूरवार हैं।

Tags: Disha Salian CaseDisha Salian Mother StatementDisha Salian mother Vasanthi SalianDisha Salian mother Vasanthi Salian open up rumors party and rapehindi newsnews in hindiSushant Singh Rajput Casesushant singh rajput ex manager disha salianVasanthi Salianदिशा सालियान की मां का बयानदिशा सालियान केसदिशा सालियान मां वसंती सालियानदिशा सालियान मौत मामले में पैरेंट्स का बयानवसंती सालियानसुशांत सिंह राजपूत एक्स मैनेजरसुशांत सिंह राजपूत केस
Previous Post

सरकार ने स्कूल-कॉलेज को लेकर बनाई ये योजना, जल्द जारी होगी गाइडलाइन

Next Post

GDIC के बायोकेमिकल कंपनी में हादसे से दहला गुजरात, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
मनोरंजन

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Next Post
GDIC के बायोकेमिकल कंपनी में लगी आग

GDIC के बायोकेमिकल कंपनी में हादसे से दहला गुजरात, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

यह भी पढ़ें

The sanitizer was given drink instead of polis

12 बच्चों को पोलियों की बजाय पिला दिया सैनेटाइजर, तीन स्वास्थ्यकर्मी को निलंबित

02/02/2021
arrested

गोवंश हत्या मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

26/02/2022
green hydrogen

Budget 2023: सरकार का 2030 तक 50 लाख टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य

01/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version